ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए? - Foods That May Help Prevent Clogged Arteries
नसों में ब्लॉकेज होने से ब्लड फ्लो कम हो सकता है, जिसकी वजह से कई तरह की गंभीर बीमारियां होने का खतरा रहता है। ऐसे में नसों को ब्लॉकेज को खोलना बहुत ही जरूरी है। इसके लिए न सिर्फ दवाएं कारगर होती हैं, बल्कि सही आहार भी नसों के ब्लॉकेज को खोलने में प्रभावी हो सकते हैं। अगर आप अपने आहार में कुछ ऐसे फूड्स को एड करते हैं, जिससे ब्लॉकेज की परेशानी कम होती है तो आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाना चाहिए, इस विषय के बारे में विस्तार से बताएंगे। इसकी जानकारी के लिए हमने डाइट मंत्रा क्लीनिक की डायटीशियन से बात की है। आइए जानते हैं ब्लॉक नसों को खोलने के लिए क्या खाएं (Block Naso Ko Kholne ke liye Kya Khana Chahiye) ?