30-Din-chini-chodne-se-Kya-hota-hain-4
फरीदाबाद के सेक्टर 8 स्थित सर्वोदय अस्पताल की सीनियर न्यूट्रिशनिस्ट ऋतिका शर्मा (Ms. Rhitika Sharma Senior Dietitian and Nutrition Consultant Sarvodaya Hospital,Sector-8, Faridabad) के अनुसार, वजन घटाने और शरीर को पतला करने के लिए न्यूट्रिएंट्स की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। पतला होने के लिए प्रोटीन सबसे अहम न्यूट्रिएंट्स हैं। प्रोटीन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है, मसल्स मजबूत रहते हैं। फाइबर पाचन तंत्रिका से जुड़ी परेशानियों का दूर करता है और भूख को भी कंट्रोल में करता है। खाने के साथ-साथ पतला होने के लिए पानी की सबसे ज्यादा जरूरत होता है।
पतला होने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां सबसे ज्यादा फायदेमंद होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जी जैसे पालक, मेथी, चौलाई और सरसों का साग कम कैलोरी और हाई फाइबर वाली होती हैं। खाने में हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से पेट भरता है, लेकिन फैट स्टोर नहीं होता है। इनमें विटामिन्स और मिनरल्स होते हैं जो मेटाबॉलिज्म को एक्टिव रखते हैं। इससे वजन तेजी से कम होता है और शरीर पतला नजर आता (Wajan Ghatane ke Liye Hari Sabji) है।
पनीप में हाई प्रोटीन होता है। हाई प्रोटीन पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस करवाता है। इससे ज्यादा खाने की अच्छा नहीं होती है। डाइट में प्रोटीन युक्त आहार को शामिल करने से मसल्स स्ट्रॉन्ग होते हैं और फैट तेजी से बर्न होता है। प्रोटीन खाने से वजन तेजी से कम होता है। पतला होने के लिए पनीर खाते समय इसे ज्यादा तेल और मसाले में पकाने से बचें। ग्रील या कच्चा पनीर ही खाएं।
वजन घटाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए खीरा बहुत ही फायदेमंद होता है। खीरे में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है, जिससे वजन तेजी से घटता है। डाइटिशियन के अनुसार, खीरे का सेवन वजन घटाने और खासकर पेट की चर्बी कम करने में मददगार हो सकता है।
वजन घटाने में ओट्स बहुत फायदेमंद होता है। ओट्स में सॉल्युबल फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इससे अनावश्यक भूख कम लगती है और कैलोरी का सेवन घटता है। ओट्स में हाई फाइबर होता है इससे पाचन तंत्रिका से जुड़ी परेशानी भी दूर होती है। दिन की शुरुआत में अगर ओट्स खाएं जाए तो इससे पूरा दिन एनर्जी भी मिलती है।
सुबह और शाम को ग्रीन टी पीने से फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज होती है और वजन भी कम होता है। ग्रीन टी में कैटेचिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो फैट बर्निंग में मदद करते हैं। ग्रीन टी मेटाबॉलिज्म रेट को बढ़ाकर शरीर को पतला बनाने में मदद करते हैं। सुबह खाली पेट ग्रीन टी पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। इससे पेट की चर्बी कम होती है।
पतले होने की चाह रखने वाले लोगों के लिए बादाम एक बेहतरीन स्नैक्स हैं। बादाम में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर होता है। ये भूख को कंट्रोल में रखकर ओवरईटिंग से बचाता है। सुबह खाली पेट 4 से 5 पीस भीगे हुए बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और ये ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है। डाइटिशियन बताती हैं कि बादाम के पोषक तत्व वजन घटाते समय कमजोरी से बचाने में मदद करते हैं।
चिया सीड्स में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन होता है। ये पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और क्रेविंग को कम करते हैं। चिया सीड्स खाने से मेटाबॉलिज्म तेजी से बढ़ता है और फैट बर्निंग की प्रक्रिया भी तेज होती है। एक गिलास पानी में 1 चम्मच चिया सीड्स भिगोकर सुबह खाली पेट पीने से शरीर पतला होता है। वजन घटाने के लिए खान-पान में बदलाव के साथ-साथ एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी भी जरूरी है।