1 महीने में 5 से 7 किलो वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
What to eat to gain 5 to 7 kg weight in 1 month: कुछ लोग वजन ज्यादा होने से परेशान हैं, तो कुछ लोगों को वजन बढ़ाने की चिंता सताती है। पतला शरीर, कम स्टैमिना, जल्दी थकान और शरीर में कमजोरी ये सब कम वजन के आम लक्षण हैं। शारीरिक तौर पर दुबले-पतले लोग अक्सर सर्दियों के मौसम में वजन बढ़ाने की कोशिश करते हैं। अगर आप उन्हीं लोगों में से हैं और 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको सही डाइट, सही टाइमिंग और सही लाइफस्टाइल फॉलो करनी होगी। आज इस लेख में हम आपको बताने जा रहे हैं 1 महीने में 5 से 7 किलो वजन कैसे बढ़ाएं। इस बारे में अधिक जानकारी दे रही हैं जयपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल की डाइटिशियन प्रांजल कुमत।