सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं?
Foods to Boost Immunity in Hindi: मौसम में बदलाव होने लगा है। अब हल्की-हल्की धूप के साथ ठंड शुरू हो गई है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से ज्यादातर लोग सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ जाते हैं। सर्दियों में सर्दी-जुकाम, गले में खराश और खांसी जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इतना ही नहीं, कुछ लोग सर्दियों में जोड़ों के दर्द से भी परेशान रहते हैं। इसलिए जरूरी है शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाना। शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आपको कोई टॉनिक या सिरप लेने की जरूरत नहीं है। आप नेचुरल चीजों की मदद से भी शरीर की इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए क्या खाएं (Sardi me Immunity Badhane ke Liye Kya Khaye)?