हाई यूरिक एसिड में क्या खाएं-क्या नहीं?
High Uric Acid Diet: यूरिक एसिड शरीर में प्यूरीन के टूटने से बनता है। जब किडनी इसे सही तरीके से बाहर नहीं निकाल पाती है, तब खून में इसका स्तर बढ़ जाता है। बढ़ा हुआ यूरिक एसिड जोड़ों में जमा होकर दर्द और सूजन पैदा करता है। गलत खानपान, अधिक प्रोटीन युक्त भोजन और कम पानी पीने से यूरिक एसिड का स्तर ज्यादा बढ़ सकता है। इसलिए शरीर में यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए खान-पान का विशेष महत्व है। सही डाइट को फॉलो करके यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखा जा सकता है। इससे गठिया रोगियों को भी दर्द और सूजन से राहत मिलेगी। आइए, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर के सीनिया कंसल्टेंट-इंटरनल मेडिसिन डॉ. ब्रिज वल्लभ शर्मा से जानते हैं यूरिक एसिड में क्या खाएं और क्या नहीं?