नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण

Navratri Fasting Recipe: अगर आप नवरात्रि के व्रत रखने वाले हैं तो इन 5 चीजों को खाकर शरीर में पोषण की कमी होने से बचा सकते हैं। क्या हैं ये चीजें, आइए डॉक्टर से जानते हैं।

WrittenBy

Written By: Vidya Sharma | Updated: September 22, 2025, 2:32 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Smriti Jhunjhunwala

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण photo icon1/6

नवरात्रि के व्रत में क्या खा सकते हैं?

Navratri Ke Vrat Me Kya Khaye: आज यानी कि 22 सितंबर से नवरात्रि शुरू हो गई हैं, ऐसे में आप में से कुछ लोगों ने शुरू का पहला और आखिर का एक व्रत लिया होगा, तो किसी ने अपनी इच्छाओं की पूर्ति और मां को खुश रखने के लिए नौ दिनों के व्रत भी रखे होंगे। कुछ न खाने की वजह से आपको शरीर में कमजोरी भी हो सकती है। लेकिन हमने होम्योपैथी डॉक्टर से कुछ ऐसे फूड्स के बारे में पूछा, जिन्हें व्रत के दौरान खाया जा सकता है और वह पोषण से भरपूर होते हैं। ये कौन से फूड्स हैं, आइए हम विस्तार से जानते हैं।

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण photo icon2/6

व्रत में खाएं स्वीट पोटैटो चाट

स्वीट पोटैटो सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन, फाइबर, विटामिन सी और मैंगनीज जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो व्रत के दौरान आपके शरीर में न्यूट्रिशन की कमी नहीं होने देंगे। इसे खाने के लिए आप उबले हुए स्वीट पोटैटो को काटकर उसमें सेंधा नमक, नींबू का रस, भुना हुआ जीरा पाउडर और कटे हुए धनिया के पत्ते डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। व्रत के दौरान ये आपके पेट को भरा रखेगा। Also Read - क्या व्रत में सिर्फ फल खाने से अचानक बढ़ सकती है शुगर? जानें कब बढ़ता है खतरा

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण photo icon3/6

साबूदाने की खिचड़ी

व्रत के दौरान सबसे ज्यादा खाई जाने वाली चीज है साबूदाना, जिसे आप कई तरीकों से खा सकते हैं। इसे फास्टिंग के समय इसलिए खाया जाता है, क्योंकि ये शरीर में तुरंत एनर्जी देता है और पेट को ठीक रखता है। साथ ही ग्लूटेन फ्री होने के नाते ये सीलिएक रोग वालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण photo icon4/6

कुट्टू की इडली

कुट्टू न सिर्फ फाइबर रिच फूड है, बल्कि डाइजेशन को इंप्रूव करने, पेट को भरा-भरा फील करवाने और प्रोटीन की कमी को पूरा करने में मदद करता है। जब आप इसे व्रत में खाते हैं तो ये ब्लड प्रेशर व बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में भी लाभदायक होता है। Also Read - नवरात्रि व्रत रखने से दूर हो सकती है गैस, अपच और कब्ज की समस्या, जानें पाचन में कैसे होता है सुधार

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण photo icon5/6

सिंघाड़ा और कुट्टू की रोटी

व्रत के दौरान बार-बार खाने से बेहतर है कि आप कुछ ऐसा खाएं, जो पूरे दिन के लिए आपके शरीर में एनर्जी भर दे। इसके लिए डॉक्टर ने बताया कि सिंघाड़े और कुट्टू की रोटी बेस्ट है। एक ओर जहां सिंघाड़े में विटामिन बी6, सी, ई और आयोडीन पाया जाता है। तो वहीं कट्टू बार-बार लगने वाली भूख को कम करने में मदद करता है।

नवरात्रि के 9 दिन के व्रत में न रहें भूखा, इन नौ रेसिपी से पूरा करें शरीर का पोषण photo icon6/6

भुने हुए मखाना

नवरात्रि के व्रत में अगर आप कुछ हल्का खाना चाहते हैं तो मखानों को भूनकर एक डिब्बे में रख दें और समय समय पर खाते रहें। आप इन्हें घी में सेंधा नमक के साथ रोस्ट कर सकते हैं। ये फास्टिंग के दौरान शरीर में होने वाली कमजोरी को दूर करने, हड्डियों को मजबूती देने और शरीर में पोषण की पूर्ति करने में फायदेमंद है। Also Read - पूरे 9 दिन Navratri व्रत रखने से शरीर में क्या होता है? डॉक्टर से जानिए शरीर में दिखने वाले बदलाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source