सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार

What to Eat in Winters: वजन बढ़ाने के लिए इन फूड्स का सेवन किया जा सकता है। इनमें कैलोरी और हेल्दी फैट्स होते हैं, जानें इनके बारे में-

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : October 30, 2025, 8:11 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Dr. Sugeeta Mutreja

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार photo icon1/6

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?

Foods for Weight Gain: आजकल लोग सिर्फ बढ़े हुए वजन या मोटापे से ही परेशान नहीं है। कई लोग दुबले-पतले और कमजोर शरीर से भी परेशान हैं। इसकी वजह से व्यक्ति को हर वक्त थकान और कमजोरी जैसा अनुभव होता है। अगर आप भी पतले या अंडरवेट हैं, तो अपनी डाइट का पूरा ख्याल रखें। वजन बढ़ाने के लिए आपको ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए, जिनमें हेल्दी फैट्स और कैलोरीज अधिक मात्रा में पाई जाती हैं। सर्दियों में आप कुछ फूड्स को खा सकते हैं, जिनके सेवन से वेट गेन में मदद मिल सकती है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए (Sardiyo me Vajan Badhane ke Liye Kya Khana Chahiye)?

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार photo icon2/6

खजूर खाएं

अगर आपका वजन कम है तो आप खजूर का सेवन कर सकते हैं। सर्दियों में खजूर खूब खाया जाता है। खजूर में हेल्दी फैट्स और कैलोरीज अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। वेट गेन करने के लिए आप अपनी रोज की विंटर डाइट में खजूर शामिल कर सकते हैं। खजूर को दूध के साथ खाना फायदेमंद होता है। वजन बढ़ाने के लिए आप रोज रात को सोते समय खजूर वाला दूध पी सकते हैं। इससे आपका वजन तेजी से बढ़ने लगेगा और आपको एनर्जी भी मिलेगी। Also Read - महिलाएं दुबले-पतले शरीर की चर्बी कैसे बढ़ाएं? इन 5 तरीकों से बढ़ेगा वजन

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार photo icon3/6

घी और गुड़ खाएं

सर्दियों में गुड़ खाना बेहद फायदेमंद होता है। गुड़ खाने से शरीर में गर्माहट आती है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो घी और गुड़ का सेवन कर सकते हैं। आप रोटी के साथ घी-गुड़ खा सकते हैं। इसके अलावा, दूध के साथ भी घी और गुड़ का सेवन करना लाभकारी होता है। घी और गुड़ का कॉम्बिनेशन हेल्दी फैट्स और कैलोरीज से भरपूर होता है। इन दोनों को एक साथ खाने से वजन तेजी से बढ़ाने में मदद मिलती है।

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार photo icon4/6

ड्राई फ्रूट्स

अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो सर्दियों में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। वेट गेन के लिए काजू, किशमिश, मुनक्का और अखरोट जैसे ड्राई फ्रूट्स लाभकारी होते हैं। आप ड्राई फ्रूट्स को सीधेतौर पर खा सकते हैं या ड्राई फ्रूट्स के पाउडर को दूध में मिलाकर ले सकते हैं। इससे आपको एनर्जी मिलेगी और थकान-कमजोरी दूर होगी। रोजाना ड्राई फ्रूट्स खाने से वजन भी तेजी से बढ़ता है। Also Read - वजन बढ़ाने के लिए बादाम और काजू को एक साथ कैसे खाएं? जानें Weight Gain का हेल्दी तरीका

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार photo icon5/6

शकरकंद

सर्दियों में लोग शकरकंद खाना खूब पसंद करते हैं। अगर आप दुबले-पतले और कमजोर हैं तो वेट गेन करने के लिए शकरकंद का सेवन जरूर करें। शकरकंद में स्टार्च और कार्ब्स होते हैं, जो वजन बढ़ाने में मदद करते हैं। रोजाना शकरकंद खाने से थकान और कमजोरी भी दूर होती है। अगर आप सर्दियों में रोजाना शकरकंद का सेवन करेंगे तो इससे आपको वेट गेन में काफी मदद मिल सकती है।

सर्दियों में वजन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? ये 5 फूड्स हैं असरदार photo icon6/6

डेयरी प्रोडक्ट्स

सर्दियों में वेट गेन के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन भी किया जा सकता है। वजन बढ़ाने के लिए आप अपनी विंटर डाइट में घी, दही, फुल फैट मिल्क आदि जरूर शामिल करें। वजन बढ़ाने के लिए पनीर, मलाई और चीज़ का सेवन करना भी फायदेमंद होता है। आप अपनी रोज की डाइट में इन डेयरी प्रोडक्ट्स को शामिल करके वजन बढ़ा सकते हैं।  Also Read - वजन बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 6 चीजें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source