वजन घटाने के लिए क्या खाएं?
Weight Loss Tips in Hindi: क्या आप ओवरवेट हैं? क्या आप वजन कम करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको वेट लॉस के लिए सिर्फ हेल्दी तरीका ही अपनाना चाहिए? अगर आप हेल्दी तरीके से वेट लॉस करेंगे, तो इससे आप स्वस्थ भी महसूस करेंगे। वहीं, अगर आप खाना-पीना छोड़कर या तरह-तरह के सप्लीमेंट्स और डाइट प्लान फॉलो करके वेट लॉस करेंगे, तो इससे आपका वजन भले ही तेजी से कम हो सकता है। लेकिन, ये तरीके आपको बीमारियों की तरफ धकेल सकते हैं। इसलिए अगर आप भी वजन कम करना चाहते हैं, तो सबसे अपने अपने खान-पान की आदतों में बदलावों करें। ऐसे खाद्य पदार्थों का सेवन करें जो वेट लॉस में कारगर होते हैं। वजन घटाने के लिए आप सलाद खा सकते हैं। इसके अलावा, वेट लॉस के लिए हाई फाइबर और लो कैलोरी फूड्स लेना जरूरी होता है। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वेट लॉस से जुड़े सवालों के जवाब-