सुबह पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?
Foods that help you poop when constipated: कब्ज एक ऐसी परेशानी है, जिसमें मल त्याग के दौरान काफी ज्यादा दिक्कतें होने लगती हैं। इस स्थिति से जूझ रहे लोगों का मल काफी ज्यादा ड्राई और टाइट सा होता है, जिसे बाहर निकालने में काफी ज्यादा मुश्किल होने लगती है। कुछ लोगों को ऐसी स्थिति में मल से खून भी आने लगता है। इस परेशानी को कम करने के लिए आपको अपने डाइट पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से रात के समय आप अपने आहार में कुछ ऐसी चीजों को एड करें, जिससे मल त्याग को आसान बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं रात को क्या खाएं कि सुबह उठते ही पेट साफ हो जाए?