सुबह उठने के बाद नहीं होता पेट साफ तो रात को खाएं 5 चीजें, तुरंत निकल जाएगी सारी गंदगी

Verified Medically Reviewed By: Dr. Sugeeta Mutreja

Pet Saaf Karne ke Liye Raat me Kya Khaye: अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो आप रात को इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे सुबह पेट आसानी से साफ होगा।

Written by Anju Rawat | Updated : April 28, 2025 4:03 PM IST

1/6

पेट साफ करने के लिए क्या खाएं?

Home Remedies for Constipation Relief: कब्ज एक आम समस्या है। आजकल गलत खान-पान और खराब लाइफस्टाइल की वजह से ज्यादातर लोग कब्ज से परेशान रहते हैं। कब्ज की समस्या तब होती है, जब मल त्यागना मुश्किल हो जाता है। शरीर में फाइबर की कमी, इसका मुख्य कारण होता है। कब्ज कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। इतना ही नहीं, जिस दिन पेट सही से साफ नहीं होता है, व्यक्ति को पूरे दिन असहज महसूस होता है। उसे पूरे दिन पेट में दर्द और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। ऐसे में कब्ज से छुटकारा पाने के लिए अक्सर लोग सीरप या दवाइयों का सेवन करते हैं। आप चाहें तो कब्ज से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपायों को भी आजमा सकते हैं। अगर आप रोज रात को कुछ चीजों का सेवन करेंगे, तो सुबह पेट आसानी से साफ होगा। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि पेट साफ करने के लिए रात में क्या खाएं (What to Eat at Night for Constipation in Hindi)?

2/6

सौंफ

अगर आपको कब्ज की दिक्कत रहती है, तो रोज रात को सौंफ का सेवन जरूर करें। सौंफ में फाइबर होता है, जो पाचन-तंत्र को ठीक करता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रोज रात को सौंफ चबा सकते हैं। आप चाहें तो सौंफ का पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच सौंफ लें और इसे अच्छी तरह से चबाएं। रोज रात को सौंफ चबाने से आपका पेट आसानी से साफ होगा। Also Read - घंटों टॉयलेट में बैठने की जरूर नहीं, बस गर्म पानी में मिलाकर ये खास चीज पीते ही साफ होने लगेगा पेट

3/6

खसखस

अगर आप रोज रात को खसखस का सेवन करेंगे, तो इससे भी सुबह पेट आसानी से साफ होगा। आप दूध के साथ खसखस का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप एक गिलास दूध लें और इसमें खसखस मिलाएं। अब इसे अच्छी तरह से उबालें और फिर पी लें। रात को इस ड्रिंक को पीने से आपको कब्ज से छुटकारा मिल सकता है।

4/6

अंजीर

अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर जरूर शामिल करें। अंजीर में फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है। फाइबर पाचन के लिए बेहद जरूरी होता है। अंजीर खाने से पाचन-तंत्र मजबूत बनता है। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रोज रात को सोते समय 1-2 अंजीर खा सकते हैं। इससे आपका पेट सुबह आसानी से साफ हो जाएगा। Also Read - सुबह पिएं ये 3 ड्रिंक्स, पेट आसानी से हो जाएगा साफ

5/6

अजवाइन

अजवाइन पेट के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आपको कब्ज बनी रहती है, तो आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप रोज रात को सोते समय अजवाइन का सेवन कर सकते हैं। आप अजवाइन चबाकर खा सकते हैं। या फिर अजवाइन का पानी पी सकते हैं। अजवाइन पाचन को आसान बनाता है और इससे पेट आसानी से साफ होता है।

6/6

जीरा पाउडर

कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप जीरा पाउडर का सेवन भी कर सकते हैं। जीरा पाउडर पेट और पाचन से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में मदद करता है। कब्ज से राहत पाने के लिए आप जीरा पाउडर का सेवन कर सकते हैं। रोज रात को जीरा पाउडर खाने से सुबह पेट आसानी से साफ होगा। इससे आपका पाचन-तंत्र भी मजबूत बनेगा। Also Read - कब्ज के चक्कर में टॉयलेट मैं बैठकर हो रहे घंटों बर्बाद? सुबह उठते ही खाएं पानी में भीगे ये बीज