6 जनवरी को मनाई जाएगी सकट चौथ
What to eat and what not to eat during sakat chauth vrat 2026: साल 2026 में सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी का व्रत चंद्रमा के दर्शन और अर्घ्य देने के बाद ही खोला जाता है। इसलिए 7 जनवरी की शाम को चतुर्थी समाप्त हो चुकी होगी और पंचमी तिथि चल रही होगी, इसलिए उस दिन व्रत करना उचित नहीं होगा। यही कारण है सकट चौथ का व्रत 6 जनवरी को रखा जाएगा। सकट चौथ का व्रत केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होता, बल्कि इसमें आहार और नियमों का भी बहुत महत्व है। गलत खानपान से व्रत का पुण्य कम हो सकता है और स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक असर पड़ सकता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि सकट चौथ के व्रत में क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।