मानसून में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए क्या करें?
बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं अपने साथ कई स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। मानसून के दौरान पेट से जुड़ी दिक्कतें जैसे दस्त, उल्टी, गैस, अपच, पेट दर्द और फूड पॉइजनिंग के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है दूषित पानी, बासी खाना, नमी बढ़ना और बैक्टीरिया-वायरस का तेजी से पनपना। अगर मानसून में आपका भी बार-बार पेट खराब हो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है। आप कुछ टिप्स को आजमाकर पाचन को दुरुस्त बना सकते हैं और पेट से जुड़ी समस्याओं से अपना बचाव कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं कि मानसून में पाचन को दुरुस्त कैसे रखा जाए?
