एक्सरसाइज का दर्द कैसे ठीक करें?
Shoulder Exercise Se Pain Kyu Hota Hai: हम में से कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने हाल में जिम जाना शुरू किया है। ऐसे व्यक्तियों के रोजाना किसी न किसी बॉडी पार्ट में दर्द रहता है, क्योंकि हमने हाल में अपनी मसल्स से अधिक एक्टिविटी करवाई है, लेकिन कुछ समय में उन्हें स्ट्रेचिंग की आदत हो जाएगी। वैसे शोल्डर एक्सरसाइज के बाद दर्द होने के और भी कई कारण हो सकते हैं, जैसे आपने गलत तरीके से बैक मारी हो, या सही से वार्मअप और स्ट्रेचिंग न की हो, रोटेटर कफ या टंडन में सूजन आ गई हो या मसल्म ज्यादा खिंच गई हों। दर्द के कई कारण हो सकते हैं, लेकिन इस दर्द को ठीक करने के उपाय सभी लोगों को नहीं पता होते हैं। दर्द की वजह से कुछ लोग जिम जाना ही छोड़ देते हैं। लेकिन आप यह गलती बिल्कुल न करें और शोल्डर पेन को कम करने के लिए इन तरीकों को आजमाएं।
