क्यों नहीं आती नींद?
कॉरपोरेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को खासकर नींद की समस्या रहती है। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस, शिफ्ट में काम करना और खराब खानपान स्लीप एप्निया के सबसे बड़ा कारण हैं। दरअसल, आज के समय में अधिकतर लोग बाहर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर इसका गहरा असर पड़ता है जिसका नतीजा यह होता है कि स्लीपिंग साइकिल पूरी तरह से खराब हो जाती है। आज हम आपको बताएंगे कि बेहतर नींद के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं।
