English हिन्दी
Advertisement

रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? 5 चीजों के इस्तेमाल से दूर होंगी एक्ने-पिंपल सहित कई समस्याएं

Raat Ko Chehre Par Kya Lagaye: रात को हमारी स्किन रेस्ट करती है और पुराने या नए घावों व त्वचा संबंधी समस्याओं को हील करती हैं। ऐसे में आप इन 5 में से कोई एक चीज को लगाकर एक्ने-पिंपल्स की समस्या को दूर कर सकते हैं।

Written By Vidya Sharma
Published : July 21, 2025 1:17 PM IST

रात तो चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

Raat Ko Skin Care Kyu Jaruri Hai: हम दिनभर घर व ऑफिस का काम करते हैं और इस दौरान हमारी त्वचा पसीने व धूल मिट्टी जैसी कई चीजों से गुजरती है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि रात को सोने से पहले त्वचा की देखभाल की जाए। साथ ही मेकअप के कारण त्वचा पर गंदगी जमा हो जाती है, जिससे मुंहासे, पिंपल्स और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन इन्हें ठीक करने के लिए सिर्फ मुंह धोना ही काफी नहीं है, बल्कि आप 5 घरेलू चीजों का इस्तेमाल करके रिपेयर कर सकते हैं और सुबह फ्रेश ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं वो 5 चीजें कौन सी हैं, हैं जिनका नियमित इस्तेमाल करके आप एक्ने-पिंपल सहित कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

टी ट्री ऑयल से करें फेस मसाज

अगर आप मुंहासे और पिंपल्स से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो टी ट्री ऑयल आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और सूजन को बढ़ने से रोकते हैं। आप चाहें तो इसकी 2-3 बूंदों से फेस मसाज कर सकते हैं वरना रुई की मदद से एक्ने-पिंपल्स वाली जगह पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल हमारी स्किन के लिए एक बेहतरीन और नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करता है। इसमें मॉइस्चराइजिंग, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण होते हैं, जो एक्ने को बढ़ने से रोकने के साथ-साथ चेहरे पर जमे पुराने दाग-धब्बों को हल्का करने में मदद करते हैं। आप बस रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एलोवेरा जेल की एक लेयर लगा लें और सुबह उठकर फेस वॉश कर लें। रोजाना के इस्तेमाल से आपकी स्किन हील करने लगेगी और फिर एकदम साफ हो जाएं।

Advertisement

गुलाब जल से स्किन को करें हाइड्रेट

गुलाब जल त्वचा के लिए प्राकृतिक टोनर और हाइड्रेट की तरह काम करता है। यह स्किन के pH लेवल को बैलेंस करने, पोर्स को छोटा वो साफ करने, मेकअप को साफ करने और स्किन को फ्रेश रखने का काम करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा की रेडनेस और जलन को शांत करते हैं। आप रोज रात को इसी से अपना मेकअप साफ करें और फिर लगाकर सो जाएं।

शहद का इस्तेमाल

शहद में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने से रोकते हैं, फाइन लाइंस को कम करते हैं और लटकती त्वचा व झुर्रियों को ठीक करने में मदद करते हैं। आप रोज रात को सोने से पहले शहद और कच्चा दूध मिलाकर अपने फेस पर लगाकर रख सकते हैं। रोजाना के इस्तेमाल से आपकी स्किन क्लीयर होना शुरू हो जाएगी।

नीम के फसे पैक

नीम की पत्तियों से तैयार फेस पैक आपके चेहरे पर एक्ने- पिंपल्स, कील वाले मुंहासों और इंफेक्शन होने से रोकता है। क्योंकि नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो स्किन के लिए प्रोटेक्शन लेयर की तरह काम करते हैं और ब्रेकआउट की समस्या को कम करते हैं। Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।