Advertisement

रात को सोने से पहले ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें, 5 चीजें

सोने से पहले स्किन केयर रुटीन बहुत ही जरूरी होता है। इस लेख में हम आपको 5 ऐसे स्टेप बताएंगे, जिसे अगर आप नियमित रूप से फॉलो करते हैं, तो आपकी स्किन से अतिरिक्त ऑयल को हटाने में मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं-

Written By Kishori Mishra
Published : May 13, 2026 12:49 PM IST

रात को सोने से पहले ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

Night skin care routine for oily skin: गर्मियों में ऑयली स्किन की परेशानी को कम करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि इस सीजन में स्किन पर काफी ज्यादा पसीना आता है। साथ ही पोर्स भी काफी ज्यादा खुल जाते हैं। वहीं, रात के समय ऑयल कंट्रोल करना थोड़ा और मुश्किल का काम है, क्योंकि रात के समय हमारी स्किन खुद को रिपेयर कर रही होती है और ज्यादा सीबम यानि तेल बनाती है। एक ओर जहां स्किन से ज्यादा तेल को कंट्रोल करना जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर स्किन हाइड्रेटेड और बैलेंस्ड रखना जरूरी है। इस लेख में हम ऑयली स्किन के कारणों के बारे में जानेंगे और आपको रात के स्किनकेयर रूटीन के बारे में स्टेप-बाय-स्टेप जानकारी देंगे, जिससे आपकी स्किन ऑयल फ्री फील करे। आइए जानते हैं-

सबसे पहले डबल क्लींजिंग की होती है जरूर

अपनी रात की स्किनकेयर रूटीन की शुरुआत अपनी स्किन को दो बार साफ़ करके करें। सबसे पहले, मेकअप, गंदगी और अतिरिक्त तेल को हटाने के लिए तेल-आधारित क्लींज़र लगाएं। उसके बाद, अपने रोमछिद्रों की गहरी सफ़ाई के लिए पानी-आधारित क्लींज़र का इस्तेमाल करें।

क्लीनिंग के बाद लगाएं ग्रीन टी टोनर

स्किन की अच्छी से क्लीनिंग के बाद स्किन पर ग्रीन टी टोनर लगाएं। यह स्किन के pH लेवल को संतुलित करने और बची हुई गंदगी और तेल को हटाने में मददगार साबित हो सकता है। ग्रीन टी टोनर को चेहरे पर लगाने से आपकी स्किन फ्रेश और चमकदार हो सकती है।

Advertisement

टोनर के बाद लगाएं शहद का स्पॉट मास्क

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो भी मॉइस्चराइज करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। कोशिश करें कि लाइटवेट ऑयल-फ्री मॉइस्चराइजर चुनें, जो आपकी रोमछिद्रों को बंद नहीं करेगा। आप चाहे, तो चेहरे पर मॉइस्चराइज के रूप में कच्चा शहद लगा सकते हैं। कुछ देर बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होता है, जो स्किन से पिंपल्स की परेशानी को भी दूर कर सकता है।

गुलाब जल से स्किन को करे नम

चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाने के बाद गुलबाजल से स्किन को नम करें। इससे आपकी स्किन की फ्रेशनेस बरकरार रहती है। साथ ही स्किन हल्की सी नम रहती है, जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।

बाद में लगाएं एलोवेरा की पतली सी मास्क

इसके बाद आप अपने चेहरे पर एलोवेरा की पतली सी मास्क लगा सकते हैं। इससे तेल कम होता है। साथ ही यह आपकी स्किन को हाइड्रेट रखने में भी प्रभावी हो सकता है। एलोवेरा चेहरे पर होने वाली पिंपल्स, एक्ने की परेशानियों को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है।