hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट

गर्मी में धूप और पसीने की वजह से स्किन खराब होने लगती है। ऑयली स्किन चिपचिपी नजर आने लगती है। ऐसे में आपको ऑयली स्किन की एक्स्ट्रा केयर जरूर करनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : June 28, 2026, 11:15 AM

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट photo icon1/6

गर्मियों में ऑयली स्किन पर क्या लगाएं?

क्या आपकी ऑयली स्किन है? अगर हां, तो गर्मी के मौसम में आपकी स्किन चिपचिपी नजर आ सकती है। इसकी वजह से आपको मेकअप करने में मुश्किल हो सकती है। ऑयली स्किन पर मुहांसों की समस्या भी बार-बार हो जाती है। इन लोगों को गर्मी में मौसम में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए गर्मी में मौसम में ऑयली स्किन को प्रॉपर केयर की जरूरत होती है। ऑयली स्किन पर किसी भी प्रोडक्टस का चुनाव सोच-समझकर करना जरूरी होता है। वरना, मुंहासों और फोड़े-फुंसियों की समस्या हो सकती है। तो आइए, जानते हैं कि गर्मियों में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए?

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट photo icon2/6

1. जेंटल फोमिंग फेस वॉश यूज करें

स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं कि ऑयली स्किन वालों को माइल्ड फोमिंग फेस वॉश का चुनाव करना चाहिए। इसे चेहरे पर जोर से रगड़ने से बचना चाहिए। इससे आपको स्किन पर जलन हो सकती है और त्वचा इरिटेट हो सकती है। दिन में 2-3 बार फेस को अच्छी तरह क्लीन जरूर करना चाहिए। Also Read - उमस भरे मौसम में ऑयली स्किन की देखभाल कैसे करें?

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट photo icon3/6

2. ऑयल-फ्री प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें

American Academy of Dermatology Association के अनुसार, ऑयली स्किन वाले लोगों को ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए, जिनमें Oil Free और Non-Comedogenic लिखा हो। ये प्रोडक्ट्स पोर्स बंद नहीं करते और मुंहासे होने का खतरा भी कम होता है।

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट photo icon4/6

3. मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं

कई लोगों को लगता है कि ऑयली स्किन पर मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत नहीं होती है। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऑयली स्किन पर भी मॉइश्चराइजर लगाने की जरूरत होती है। आप चेहरा धोने के बाद ऑयल फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें, इससे स्किन हाइड्रेटेड रहेगी।  Also Read - सर्दियों में T-Zone ज्यादा oily क्यों हो जाता है? जानें कारण

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट photo icon5/6

4. सनस्क्रीन लगाएं

हर स्किन टाइप के लोगों के लिए सनस्क्रीन लगाना बहुत जरूरी होता है। स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन बताती हैं सनस्क्रीन लगाने से धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। सनस्क्रीन ऐसा चुनें, जिनमें जिंक ऑक्साइड हो। आपको फ्रेग्नेंस फ्री सनस्क्रीन का यूज करना चाहिए।

गर्मी में ऑयली स्किन पर क्या लगाना चाहिए? जानें कौन-से प्रोडक्ट्स होते हैं बेस्ट photo icon6/6

5. वॉटर-बेस्ड या ऑयल-फ्री मेकअप करें

ऑयली स्किन वालों को हैवी मेकअप करने से बचना चाहिए। अगर आपको मेकअप करना है, तो ऑयली फ्री और वॉटर बेस्ड प्रोडक्ट्स चुनें। मैट प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने से बचने चाहिए। Also Read - इन तरीकों से ऑयली स्किन को बोलें बाय!