चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए नाभि पर क्या लगाएं?
आयुर्वेद में नाभि को शरीर का केंद्र बिंदु माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार शरीर की अशुद्धियां साफ करने के लिए नाभि पर तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है और स्किन हेल्दी बनती है। नाभि पर तेल लगाने से त्वचा की झुर्रियां और डार्क सर्कल्स रिमूव होते हैं। इतना ही नहीं, अगर नियमित रूप से नाभि पर तेल लगाया जाए, तो इससे पिग्मेंटेशन और कई अन्य त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। नाभि पर तेल लगाने से तीनों दोषों को संतुलित भी किया जा सकता है। इसलिए अगर आप चेहरे का निखार बढ़ाना चाहते हैं, तो कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जाने हैं चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए नाभि पर क्या लगाएं (Glow Badhane ke Liye Nabhi Par Kya Lagaye)?