कोहनी और घुटनों के कालेपन से परेशान हैं तो लगाएं ये 5 चीजें, साफ हो जाएगी स्किन

Elbow and Knee Darkness Remedies: घुटनों और कोहनी का कालापन हटाने के लिए आप घर पर मौजूद इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें, इनके बारे में-

Written by Anju Rawat | Published : November 1, 2025 12:57 PM IST

1/6

कोहनी और घुटनों का कालापन हटाने के लिए क्या लगाएं?

Knee Elbow Darkness Remedies: हम सभी अपने चेहरे की प्रॉपर केयर करते हैं। चेहरे का प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन करते हैं। इसके साथ ही, हाथ और पैरों की त्वचा का भी पूरा ख्याल रखते हैं। लेकिन, कोहनी और घुटनों को नजरअंदाज कर देते हैं। इससे कोहनी और घुटनों पर धीरे-धीरे कालापन जमा हो जाता है। इसकी वजह से कई लोग हाफ स्लीव्स और शॉर्ट ड्रेसेस पहनने में हिचकिचाते हैं। इसलिए जरूरी है कोहनी और घुटनों की भी सही से देखभाल करना। घुटनों और कोहनी को भी साफ रखना जरूरी होता है। इसके लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं है। आप घर पर मौजूद चीजों की मदद से ही कोहनी और घुटनों का कालापन हटा सकते हैं। आइए, जानते हैं कोहनी और घुटनों का कालापन हटाने के लिए क्या लगाएं (Kohni or Ghutno ka Kalapan Kaise Hataye)?

2/6

नींबू का रस

अगर आपके कोहनी और घुटनों पर कालापन जमा है तो आप नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच नींबू का रस लें। इसे कोहनी और घुटनों पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। नींबू में साइट्रिक एसिड होता है, जो कालेपन और दाग-धब्बों को रिमूव करने में मदद करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप नींबू के रस का इस्तेमाल कुछ दिनों तक रोजाना कर सकते हैं।  Also Read - किचन में मौजूद यह चीज दिलाएगी काली कोहनी और घुटनों से छुटकारा, जानें इस्तेमाल का तरीका

3/6

आलू का रस

आलू का रस भी कोहनी और घुटनों के कालेपन को हटाने में बेहद असरदार होता है। आलू में मौजूद गुण कालेपन को रिमूव करते हैं। इसके लिए आप आलू को कद्दूकस करें और इसका रस निकाल लें। फिर इस रस को कोहनी और घुटनों पर अप्लाई करें। आलू का रस डार्कनेस को रिमूव करने में काफी मददगार होता है। अगर आप कुछ दिनों तक रोज आलू के रस का इस्तेमाल करेंगे तो इससे डार्कनेस पूरी तरह से गायब हो जाएगी।

4/6

बेकिंग सोडा

अगर आपके घुटनों और कोहनी पर कालापन जमा है तो आप बेकिंग सोडा का यूज कर सकते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच बेकिंग सोडा लें और इसमें थोड़ा-सा पानी या गुलाब जल मिलाएं। पेस्ट को कोहनी या घुटनों पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद त्वचा को पानी से अच्छी तरह साफ करें। बेकिंग सोडा त्वचा की सारी डार्कनेस को हटाने में असरदार होता है। लेकिन, अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें। Also Read - Skin Care Tips: घुटने व कोहनी के कालेपन से एक हफ्ते में मिल सकता है छुटकारा, लगाएं ये खास चीजें

5/6

फिटकरी पाउडर

घुटनों और कोहनी का कालापन हटाने के लिए फिटकरी पाउडर लगाना भी लाभकारी होता है। आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें गुलाब जल या एलोवेरा जेल मिक्स करें। इस पेस्ट को कोहनी और घुटनों पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद त्वचा को पानी से अच्छी तरह साफ करके मॉइश्चराइज करें। फिटकरी त्वचा की रंगत को साफ करती है। यह दाग-धब्बों और हाइपरपिग्मेंटेशन को भी कम करने में असरदार होता है।

6/6

टमाटर का पल्प

टमाटर का पल्प भी घुटनों और कोहनी का कालापन हटाने में असरदार होता है। टमाटर में मौजूद गुण कालेपन को रिमूव करने में मदद करता है। इसके लिए आप टमाटर को दो टुकड़ों में काट लें। फिर इसे घुटनों और कोहनी पर रगड़ें। 10 मिनट बाद त्वचा को पानी से धोकर मॉइश्चराइज रें। कुछ दिनों तक रोजाना ऐसा करने से त्वचा का सारा कालापन आसानी से निकल जाएगा।  Also Read - आपका स्टैमिना कितना है? अगर जानना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके