बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने

Hair Care Tips in Hindi: बालों को लंबे, घने और मजबूत बनाने के लिए आप कुछ चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप हेयर वॉश से पहले इन चीजों का यूज कर सकते हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Published : September 18, 2025, 3:35 PM

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने photo icon1/6

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए?

What to Use on Hair Before Wash: हर कोई लंबे, घने, मजबूत और चमकदार बालों की चाह रखता है। लेकिन, सभी को मनचाहे बाल नहीं मिल पाते हैं। मनचाहे बाल पाने के लिए, प्रॉपर हेयर केयर करना भी जरूरी होता है। आपको बालों को सही तरीके से सुलझाना चाहिए। बालों पर ऑयलिंग करनी चाहिए। साथ ही, हेयर वॉश से पहले बालों को तैयार करना चाहिए। हेयर वॉश के लिए अधिकतर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का यूज करते हैं। लेकिन, घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी बालों को हेल्दी बनाया जा सकता है। इन चीजों को लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और हेयर फॉल रुकता है। बाल लंबे-घने और मुलायम भी बनते हैं। आइए, जानते हैं बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए (Baal Dhone se Pehle Kya Lagana Chahiye)?

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने photo icon2/6

नारियल का तेल

बाल धोने से पहले आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नारियल का तेल लें और इसे हल्का गुनगुना करें। इस तेल को स्कैल्प और बालों पर अप्लाई करें। 5-10 मिनट तक सिर की मालिश करें। एक घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो बालों पर रातभर तेल लगाकर भी छोड़ सकते हैं। नारियल तेल बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। यह त्वचा को मॉइश्चराइज करता है और लंबे-घने बनाने में मदद करता है। Also Read - 1 हफ्ते में बालों को कितनी बार धोना चाहिए? जानें, सही रूटीन और इसके पीछे का साइंस

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने photo icon3/6

अंडा हेयर मास्क

अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा में होता है। इसलिए नहाने से पहले आप बालों पर अंडे का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं। आप 2 अंडे लें और इन्हें फेंट लें। आप इसमें एलोवेरा मिक्स कर सकते हैं। इस पेस्ट को बालों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। अंडा बालों को पोषण देता है और मजबूत बनाता है। अगर आप अंडे का हेयर मास्क लगाएंगे तो इससे हेयर फॉल भी कंट्रोल होगा।

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने photo icon4/6

मेथी के बीजों का पेस्ट

बालों के लिए मेथी दानों का पेस्ट भी फायेदमंद होता है। आप मेथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह मेथी के दानों को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। इसके बाद इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। आधे घंटे बाद सिर को सौम्य शैंपू से धो लें। इससे बाल हेल्दी और मजबूत बनते हैं। मेथी के बीजों का पेस्ट बालों से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। Also Read - बाल धोने के लिए इस्तेमाल करें RO का पानी, बाल बनेंगे घने और मुलायम

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने photo icon5/6

एलोवेरा जेल

आप बालों पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे स्कैल्प-बालों पर अप्लाई करें। एक घंटे बाद सिर को शैंपू से धो लें। एलोवेरा जेल त्वचा की चमक बढ़ाता है। एलोवेरा में मौजूद गुण बालों को मुलायम बनाता है। एलोवेरा जेल स्कैल्प को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 2 बार एलोवेरा जेल का यूज कर सकते हैं।

बाल धोने से पहले क्या लगाना चाहिए? जानें 5 चीजें, जिनसे बाल बनेंगे लंबे और घने photo icon6/6

सरसों का तेल

नहाने से पहले बालों पर सरसों का तेल भी लगाया जा सकता है। आप एक कटोरी में सरसों का तेल लें और इसे हल्का गुनगुना करें। इस बालों और स्कैल्प पर लगाएं और एक घंटे के लिए छोड़ दें। सरसों का तेल बालों को पोषण देता है। यह बालों को मजबूत, लंबा और घना बनाता है। अगर आपके बाल झड़ रहे हैं तो आप सप्ताह में 2 बार सरसों के तेल से सिर की मालिश कर सकते हैं। इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और हेयर फॉल में कमी आएगी। Also Read - फिटकरी के पानी से बाल धोने के फायदे

The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source