40+ महिलाएं बालों पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से बाल रहेंगे मुलायम और चमकदार

Hair Care Tips After 40: 40 साल के बाद सिर्फ त्वचा को ही नहीं, बालों को भी अतिरिक्त देखभाल की जरूरत पड़ती है। इस उम्र में आप बालों पर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Written by Anju Rawat | Updated : May 28, 2025 12:25 PM IST

1/6

40+ महिलाएं बालों पर क्या लगाएं?

What to Apply on Hair in 40s: जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, उसका असर सिर्फ सेहत और त्वचा पर ही नहीं, बालों पर भी देखने को मिलता है। खासकर, 40 साल के बाद सेहत और त्वचा से जुड़ी समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। वहीं, इस उम्र के बाद बाल भी रूखे, बेजान और फ्रिजी होने लगते हैं। 40 साल के बाद हेयर फॉल की समस्या भी बढ़ जाती है। ज्यादातर महिलाओं को बालों से जुड़ी इन समस्याओं से परेशान होना पड़ता है। ऐसे में अक्सर महिलाएं बालों पर महंगे शैंपू, कंडीशनर और कई अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। कुछ महिलाएं हेयरकेयर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। लेकिन, ये काफी खर्चीला हो सकता है। ऐसे में आप चाहें तो बालों को हेल्दी बनाए रखने के लिए कुछ घरेलू उपायों को आजमा सकती हैं। इससे बाल नेचुरली चमकदार और मुलायम बनते हैं। आइए, 40 साल के बाद महिलाएं बालों पर क्या लगाएं (40 Saal ke Bad Mahilaye Balo Par Kya Lagaye)?

2/6

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल सेहत और त्वचा के साथ ही, बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा में मौजूद मॉइश्चराइजिंग गुण बालों को नमी प्रदान करता है। इसलिए अगर 40 साल के बाद आपके बाल भी डल, बेजान और फ्रिजी हो गए हैं, तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। एलोवेरा बालों को मुलायम और चमकदार बनाता है। साथ ही, हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है। आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल निकालें। इसे बालों और स्कैल्प पर लगाएं। एक घंटे बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बाल बेहद खूबसूरत नजर आने लगेंगे।  Also Read - बाल अधिक रूखे और फ्रिजी हो गए हैं तो क्या लगाएं?

3/6

मुल्तानी मिट्टी

आप सिर्फ चेहरे पर ही नहीं, बालों पर भी मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं। अगर आपके ज्यादा ऑयली बाल हैं, तो मुल्तानी मिट्टी लगाना फायदेमंद हो सकता है। मुल्तानी मिट्टी एक्स्ट्रा ऑयल को निकालकर चिपचिपे बालों से छुटकारा दिलाती है। इसके लिए आप एक कटोरी में मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध डालें। अब इस पेस्ट को अपने बालों पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। जब पेस्ट सूख जाए, तो सिर को सादे पानी से धो लें। इससे बालों की चमक भी बढ़ेगी। 40 साल के बाद भी आप बालों पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकती हैं।

4/6

शिकाकाई पाउडर

अगर बढ़ती उम्र (40 साल के बाद) में आपके बाल रूखे और बेजान हो गए हैं, तो आप शिकाकाई पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप एक कटोरी में शिकाकाई पाउडर डालें। इसमें पानी या गुलाब जल डालें। इस पेस्ट को स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 40-45 मिनट बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। इससे बालों की चिपचिपाहट दूर होगी। साथ ही, बाल चमकदार और मुलायम बनेंगे। शिकाकाई हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है। Also Read - बच्चों के बालों में रोज लगाएं ये खास तेल, 1 महीने में बाल होंगे लंबे; चोटी भी हो जाएगी मोटी

5/6

नारियल का तेल

अगर आपके बाल फ्रिजी हैं, तो आप नारियल तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। 40 साल के बाद बालों पर नारियल का तेल लगाना बेहद फायदेमंद होता है। नारियल का तेल बालों को नमी प्रदान करता है। इसके लिए आप नारियल तेल लें और इसे हल्का गुनगुना करें। फिर इससे स्कैल्प और बालों की अच्छी तरह से मसाज करें। एक घंटे बाद सिर को माइल्ड शैंपू से धो लें। आप चाहें तो तेल को रातभर बालों पर लगाकर भी छोड़ सकती हैं। इससे बालों से जुड़ी कई तमाम समस्याएं भी दूर होती हैं।

6/6

मेथी के दाने

अगर 40 साल के बाद आपका हेयर फॉल होने लगा है, तो आप मेथी दानों का इस्तेमाल कर सकती हैं। मेथी दाने बालों के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसके लिए आप 3-4 चम्मच मेथी दानों को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें बारीक पीस लें। इसमें थोड़ा-सा आंवला पाउडर और पानी मिलाएं। फिर पेस्ट को सिर पर अप्लाई करें। आधे या एक घंटे बाद बालों को शैंपू या सिर्फ नॉर्मल पानी से धो लें। इससे बाल मजबूत बनेंगे और बालों का झड़ना रुकेगा। इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी। Also Read - त्वचा और बालों के लिए सेमल फूल के फायदे