चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए सुबह क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिट जाएंगे सारे धब्बे और झाइयां

Dark Spots Removal: अगर आप चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं तो इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Written by Anju Rawat | Published : August 19, 2025 9:06 AM IST

1/6

चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए सुबह क्या लगाएं?

How to Remove Face Dark Spots: दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। दाग-धब्बे व्यक्ति के कॉन्फिडेंस लेवल को कम कर देते हैं। यही वजह है कि हर व्यक्ति बेदाग स्किन की चाह रखता है। लेकिन, सभी लोगों को मनचाही त्वचा नहीं मिल पाती है। कोई दाग-धब्बों से परेशान होता है तो कोई मुंहासों या झाइयां से। दाग-धब्बे मिटाने के लिए अक्सर लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कोई स्किन ब्राइटनिंग, तो कोई डार्क स्पॉट्स रिमूवल क्रीम का यूज करता है। आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे के दाग-धब्बों को मिटा सकते हैं। अगर आप रोज सुबह चेहरे पर इन 5 चीजों को लगाएंगे तो इससे दाग-धब्बों से पूरी तरह छुटकारा मिल सकता है। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग-धब्बे मिटाने के लिए सुबह क्या लगाएं (Chehre ke Daag Dhabbe Mitane ke Liye Subah Kya Lagaye)?

2/6

नींबू का रस

अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो नींबू के रस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप नींबू का रस लें। इसे दाग-धब्बों पर अप्लाई करें और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। नींबू के रस में साइट्रिक एसिड होता है, जो दाग धब्बों को मिटाता है। नींबू का रस त्वचा का निखार भी बढ़ाता है। इसे लगाने से त्वचा की रंगत साफ होती है। Also Read - गर्दन और कोहनी का कालापन हटाएंगे ये 5 घरेलू उपाय, सुबह-शाम करें इस्तेमाल

3/6

आलू का रस

अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो आलू के रस का उपयोग कर सकते हैं। आप एक आलू को कद्दूकस करें। इसका रस चेहरे पर लगाएं और 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। आलू में मौजूद ब्लीचिंग गुण त्वचा के दाग धब्बों को रिमूव करता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आलू के रस को कुछ दिनों तक रोजाना लगाएं। आलू का रस चेहरे की रंगत को भी साफ करता है।

4/6

टमाटर का पल्प

चेहरे का दाग धब्बे मिटाने के लिए आप टमाटर के पल्प का उपयोग कर सकते हैं। टमाटर का रस दाग-धब्बों और झाइयों को कम करता है। यह पिग्मेंटेशन को भी मिटाता है। आप टमाटर का पल्प लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और रंगत साफ होगी। टमाटर का पल्प चेहरे का ग्लो बढ़ाता है। यह त्वचा को एकसार बनाता है। Also Read - 5 रुपए में मिट जाएंगे सारे दाग-धब्बे, ये घरेलू उपाय है बेहद असरदार

5/6

फिटकरी पाउडर

चेहरे के दाग धब्बों को मिटाने के लिए आप फिटकरी के पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। आप आधा चम्मच फिटकरी पाउडर लें। इसमें 2 चम्मच गुलाब जल मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। फिटकरी पाउडर त्वचा के दाग धब्बों को रिमूव करने में मदद कर सकता है। यह मुंहासों और झाइयों को भी कम करता है।

6/6

एलोवेरा जेल

अगर आप चेहरे के दाग धब्बों से परेशान हैं तो एलोवेरा जेल का यूज करना फायदेमंद हो सकता है। आप 2 चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2-3 मिनट तक चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। एलोवेरा त्वचा का निखार बढ़ाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के दाग धब्बों और मुंहासों को मिटाने में असरदार होते हैं। Also Read - AI की मदद से मिट गए मेरे चेहरे के दाग-धब्बे, क्या वाकई असरदार है ये नुस्खा