सर्दियों में चेहरे पर क्या लगाएं?
What to Apply on Face in Winters: सर्दियों में स्किन का डल, बेजान और ड्राई होना बेहद आम है। दरअसल, सर्दियों में ठंडी हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। स्किन ड्राईनेस की वजह से चेहरे पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए सर्दियों में स्किन को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है। सर्दियों में स्किन को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इससे त्वचा का निखार भी बरकरार रहता है। स्किन को हाइड्रेट करने के लिए ज्यादातर लोग महंगे फेशियल का सहारा लेते हैं। लेकिन आपको बता दें कि आप सिर्फ 10-20 रुपये में ही सर्दियों में ड्राई स्किन से छुटकारा पा सकते हैं। इन चीजों को लगाने से त्वचा पर निखार भी बना रहता है। आइए, जानते हैं सर्दियों में चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Sardiyo me Chehre Par Kya Lagana Chahiye)?