सर्दियों में खो जाता है चेहरे का निखार, लगाएं ये 5 चीजें बना रहेगा ग्लो

Glowing Skin Tips for Winters: सर्दियों में चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए आप इन चीजों को अप्लाई कर सकते हैं। इनसे स्किन मुलायम और कोमल भी बनती है।

Written by Anju Rawat | Published : October 22, 2025 10:03 AM IST

1/6

सर्दियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाएं?

What to Apply on Face in Winters: सर्दियों में नमी कम होने और शुष्क हवाओं की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है। इस मौसम में चेहरे का निखार भी कम हो जाता है। स्किन डल और बेजान नजर आने लगती है। ऐसे में अक्सर लोग हाइड्रेटिंग फेशियल और फेस मास्क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से चेहरे की ड्राईनेस दूर हो जाती है। इन चीजों को लगाने से डल और बेजान त्वचा से छुटकारा मिलता है। अगर आप नियमित रूप से इन चीजों को लगाने से चेहरे का ग्लो बढ़ाते हैं। आइए, जानते हैं सर्दियों में चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए क्या लगाएं (Sardiyo me Chehre Par Kya Lagaye)?

2/6

एलोवेरा

सर्दियों में स्किन फटने लगती है और निखार गायब होने लगता है। ऐसे में एलोवेरा लगाना बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो स्किन को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा का निखार भी बनाए रखता है। इसलिए सर्दियों में आपको चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाना चाहिए। एलोवेरा लगाने से चेहरे पर ग्लो आता है और स्किन सॉफ्ट बनती है। Also Read - सर्दियों के फटी-फटी सी रहती है स्किन, ये 5 घरेलू उपाय हैं बेहद असरदार, जरूर करें ट्राई

3/6

दही

अगर सर्दियों में आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं और स्किन डल नजर आती है, तो दही का यूज करना फायदेमंद हो सकता है। दही में लैक्टिक एसिड होता है जो दाग-धब्बों को मिटाता है और स्किन का निखार बढ़ाता है। दही स्किन की ड्राईनेस को भी दूर करता है। आप एक चम्मच दही लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाएगा।

4/6

गुलाब जल

अगर सर्दियों में आपका चेहरा डल और बेजान हो जाता है, तो आप गुलाब जल का यूज कर सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है। सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाना काफी अच्छा होता है। आप गुलाब जल का इस्तेमाल क्लींजर या टोनर के तौर पर कर सकते हैं। गुलाब जल स्किन के पीएच लेवल को बनाए रखने में मदद करता है। अगर आप नियमित रूप से चेहरे पर गुलाब जल लगाएंगे तो इससे त्वचा का निखार भी बना रहेगा। Also Read - सर्दियों में नारियल का तेल लगाने के बाद भी स्किन ड्राई क्यों हो जाती है?

5/6

कच्चा दूध

सर्दियों में त्वचा का निखार बनाए रखने के लिए कच्चे दूध का यूज भी किया जा सकता है। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें। इसे कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। कच्चा दूध त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह दाग-धब्बों और पिग्मेंटेशन को कम करने में भी मदद करता है। आप सर्दियों में रोजाना कच्चे दूध से चेहरे की क्लींजिंग कर सकते हैं।

6/6

मुल्तानी मिट्टी

सर्दियों में चेहरे का निखार बढ़ाने के लिए मुल्तानी मिट्टी भी फायदेमंद होती है। आप सर्दियों में रोज सुबह या रात में चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगा सकते हैं। आप एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी का पाउडर लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। मुल्तानी मिट्टी चेहरे के दाग-धब्बों को कम करने में असरदार होता है। साथ ही, त्वचा का ग्लो भी बढ़ाता है।  Also Read - गर्मियों में ड्राई स्किन की देखभाल के लिए 8 टिप्स