सर्दियों में सुबह-सुबह चेहरे पर क्या लगाएं?
Winter Skin Care Tips in Hindi: जब हम सुबह-सुबह चेहरे की प्रॉपर स्किनकेयर करते हैं, तो त्वचा दिनभर चमकदार और मुलायम नजर आती है। इससे स्किन हेल्दी भी बनती है। कई लोगों को लगता है कि स्किनकेयर के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत पड़ती है। जबकि, ऐसा बिल्कुल नहीं है। आप 10-15 रुपए की चीजों से भी चेहरे का ग्लो बढ़ा सकते हैं। जी हां, ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे हैं, जो त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करती हैं। साथ ही, त्वचा को सर्दियों में ड्राई और बेजान होने से भी बचाते हैं। इसलिए आप रोज सुबह उठने के बाद चेहरे पर इन चीजों को जरूर अप्लाई करना चाहिए। आइए, जानते हैं सर्दियों में सुबह-सुबह चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Sardiyo me Subah SUbah Chehre Par Kya Lagana Chahiye)?