गर्मी में ऑफिस से आने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?
What to Use on Face in Summer: हम सभी ऑफिस जाते हुए अपनी स्किन की प्रॉपर केयर करते हैं। ज्यादातर लोग प्रॉपर स्किनकेयर रूटीन फॉलो करते हैं। क्लींजर, टोनर, मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा का धूप से बचाव होता है। त्वचा पर नमी बनी रहती है और स्किन हेल्दी रहती है। लेकिन, ऑफिस से आने के बाद हम स्किनकेयर करना जरूरी नहीं समझते हैं। कई लोग तो ऑफिस से आने के बाद फेस वॉश तक नहीं करते हैं। इससे उनकी त्वचा पर बाहर की धूल-मिट्टी और गंदगी लंबे समय तक जमी रहती है। इससे पोर्स में गंदगी जमा हो जाती है और मुंहासे निकलने लगते हैं। खासकर, गर्मी में धूप और पसीने से स्किन ज्यादा खराब हो जाती है। स्किन पर टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। इसलिए आपको ऑफिस से घर आने के बाद चेहरा जरूर धोना चाहिए। साथ ही, स्किनकेयर रूटीन (summer skincare after office) भी फॉलो करना चाहिए। गर्मी में ऑफिस से आने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं (Garmi me Office se Aane ke Bad Chehre Par Kya Lagaye)?