गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं?- Subah Chehre Par Kya Lagana Chahiye
What to Apply on Face in Morning: गर्मियों में धूल-मिट्टी, चिलचिलाती धूप और पसीना त्वचा को बुरी तरह से प्रभावित करते हैं। खासकर, धूप के संपर्क में आने से स्किन डैमेज होने लगती है। त्वचा पर टैनिंग, दाग-धब्बे, फोड़े-फुंसियां और सनबर्न जैसी समस्याएं होने लगती हैं। यही वजह है कि गर्मियों में ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने में डरते हैं। लेकिन, वर्किंग लोगों के लिए घर से बाहर धूप में निकलना मजबूरी होती है। वहीं, कई जरूरी कामों के लिए भी घर से बाहर निकलना ही पड़ता है। ऐसे में आपको घर से बाहर धूप में जाने से पहले अपनी त्वचा की प्रॉपर केयर जरूर करनी चाहिए। खासकर, सुबह के समय प्रॉपर स्किनकेयर (Morning Skin Care) करना जरूरी होता है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर गर्मी में धूप में निकलने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? या गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं (Garmi me Chehre Par Kya Lagaye)?