40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं?
What to Use on Face in Morning in 40s: धूप, गर्मी और पसीना त्वचा को बुरी तरह से प्रभावित कर देते हैं। गर्मी में त्वचा पर टैनिंग, सनबर्न और फोड़े-फुंसियां जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। खासकर, बढ़ती उम्र के लोगों को सूरज की हानिकारक किरणों से ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। ज्यादातर महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। इसलिए 40+ महिलाओं को गर्मी में अपनी त्वचा की अतिरिक्त देखभाल (Skin Care after 40) जरूर करनी चाहिए। अगर आप ऑफिस जाती हैं, तो सुबह प्रॉपर स्किनकेयर जरूर करें। इससे स्किन पूरे दिनभर फ्रेश नजर आएगी। त्वचा का धूप से बचाव होगा और बढ़ती उम्र के लक्षणों से राहत मिलेगी। तो आइए, जानते हैं 40+ महिलाएं गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर क्या लगाएं (40+ Mahilaye Garmi me Chehre Par Kya Lagaye)?