40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन

Skincare Tips After 40: 40 साल की उम्र के बाद त्वचा की प्रॉपर केयर करनी जरूरी होती है। गर्मी में सुबह चेहरे पर इन चीजों को लगाने से त्वचा फ्रेश नजर आती है। इनसे त्वचा की झुर्रियां भी कम होती हैं। जानें, गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं?

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: May 12, 2025, 8:55 AM

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन photo icon1/6

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं?

What to Use on Face in Morning in 40s: धूप, गर्मी और पसीना त्वचा को बुरी तरह से प्रभावित कर देते हैं। गर्मी में त्वचा पर टैनिंग, सनबर्न और फोड़े-फुंसियां जैसी समस्याएं होना बेहद आम है। खासकर, बढ़ती उम्र के लोगों को सूरज की हानिकारक किरणों से ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां, झाइयां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। ज्यादातर महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। इसलिए 40+ महिलाओं को गर्मी में अपनी त्वचा की अतिरिक्त देखभाल (Skin Care after 40) जरूर करनी चाहिए। अगर आप ऑफिस जाती हैं, तो सुबह प्रॉपर स्किनकेयर जरूर करें। इससे स्किन पूरे दिनभर फ्रेश नजर आएगी। त्वचा का धूप से बचाव होगा और बढ़ती उम्र के लक्षणों से राहत मिलेगी। तो आइए, जानते हैं 40+ महिलाएं गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर क्या लगाएं (40+ Mahilaye Garmi me Chehre Par Kya Lagaye)?

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन photo icon2/6

टोनर

अधिकतर महिलाएं फेस क्लींजिंग के बाद टोनर का इस्तेमाल करती हैं। हर उम्र की महिलाओं को चेहरे पर टोनर जरूर लगाना चाहिए। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरे पर टोनर जरूर लगाएं। टोनर त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है। यह त्वचा को हाइड्रेट और मॉइश्चराइज करता है। आप रोजाना चेहरे पर टोनर का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप गुलाब जल को टोनर के तौर पर इस्तेमाल कर सकती हैं। आपको गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर गुलाब जल जरूर लगाना चाहिए। Also Read - 40+ महिलाएं चेहरे पर क्या लगाएं?

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन photo icon3/6

सनस्क्रीन

गर्मियों में घर से निकलने से पहले सभी लोगों को सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। 40+ की ज्यादातर महिलाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना छोड़ देती हैं। लेकिन, बढ़ती उम्र में भी सनस्क्रीन लगाना बेहद जरूरी होता है। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। सनस्क्रीन लगाने से टैनिंग और सनबर्न की समस्या नहीं होती है। साथ ही, त्वचा पर जल्दी झुर्रियां और फाइन लाइंस नहीं पड़ती हैं। इसलिए आप गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें।

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन photo icon4/6

एलोवेरा

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। एलोवेरा में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा, त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी मिटाता है। इसलिए अगर आपकी उम्र 40+ है, तो चेहरे पर एलोवेरा जरूर लगाएं। गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाया जा सकता है। इससे त्वचा पूरे दिनभर फ्रेश रहती है। त्वचा का निखार बढ़ता है और ठंडक बनी रहती है। Also Read - क्या गर्मी में ऑयली स्किन पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं?

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन photo icon5/6

मुल्तानी मिट्टी

40+ महिलाएं गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी भी लगा सकती हैं। खासकर, अगर आपकी ऑयली स्किन है तो मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल जरूर करें। मुल्तानी मिट्टी त्वचा से अतिरिक्त सीबम के उत्पादन को रोकती है। इससे त्वचा की चिपचिपाहट कम होती है। मुल्तानी मिट्टी त्वचा को ठंडक पहुंचाती है और जलन को शांत करती है। आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। 10-15 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें।

40+ महिलाएं गर्मी में सुबह चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों को लगाने से दिनभर फ्रेश रहेगी स्किन photo icon6/6

कच्चा दूध

अगर आप 40+ हैं, तो गर्मी में रोज सुबह चेहरे पर कच्चा दूध जरूर लगाएं। कच्चा दूध त्वचा को गहराई से साफ करता है। यह त्वचा से धूल-मिट्टी और गंदगी को आसानी से रिमूव कर देता है। आप रोज सुबह फेस क्लींजिंग के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह त्वचा का निखार बढ़ाता है। कच्चा दूध बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी धीमा करता है। आप कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगा सकती हैं। Also Read - विशाखापट्टनम स्टील प्लांट हादसा, बर्न इंजुरी कितनी होती है खतरनाक?

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source