40+ की महिलाएं सुबह उठने के बाद चेहरे पर लगाएं ये 4 चीजें, हमेशा जवां बनी रहेगी त्वचा

Skin Care Routine for Women: अगर आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा है, तो अपने चेहरे पर इन 5 चीजों को जरूर अप्लाई करें। ये त्वचा को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं।

Written by Anju Rawat | Published : April 2, 2025 11:17 AM IST

1/5

40+ महिलाएं सुबह उठने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?- What To Apply On Face At 40s

Subah Chehre Par Kya Lagana Chahiye: उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का निर्माण कम होने लगता है। इसका असर त्वचा पर भी देखने को मिलता है। शरीर में कोलेजन की कमी से त्वचा ढीली पड़ने लगती है। इससे त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। इसलिए बढ़ती उम्र में त्वचा की प्रॉपर केयर करनी जरूरी होती है। उम्र बढ़ने पर आपको स्किनकेयर पर जरूर ध्यान देना चाहिए। खासकर, 40 साल की उम्र के बाद महिलाओं की त्वचा बूढ़ी नजर आने लगती हैं। इसलिए अगर आप भी 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो अपने चेहरे पर इन चीजों को जरूर अप्लाई करें।

2/5

1. क्लींजर अप्लाई करें

उम्र बढ़ने पर अक्सर महिलाएं अपनी त्वचा की केयर करना छोड़ देती हैं। एक उम्र के बाद महिलाएं त्वचा की सही तरीके से क्लींजिंग करना भी जरूरी नहीं समझती हैं। लेकिन, चेहरे की नियमित क्लींजिंग करनी बहुत जरूरी होती है। क्लींजिंग करने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। क्लींजिंग के लिए आप कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं। आप चाहें तो मार्केट में मिलने वाले किसी हल्के क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। Also Read - स्किन पिगमेंटेशन क्यों होती है? जानें क्या है इलाज और बचाव का तरीका

3/5

2. टोनर लगाएं

क्लींजिंग करने के बाद आपको चेहरे पर टोनर जरूर अप्लाई करना चाहिए। अक्सर महिलाएं चेहरा धोने के बाद त्वचा को ऐसे ही छोड़ देती हैं। लेकिन, आपको चेहरे पर टोनर भी जरूर लगाना चाहिए। इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। टोनर त्वचा को हाइड्रेट करता है। 40 साल की उम्र के बाद आपको चेहरे पर टोनर जरूर लगाना चाहिए। यह त्वचा को नमी भी प्रदान करता है। आपको क्लींजर के बाद टोनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।

4/5

3. मॉइश्चराइजर लगाएं

त्वचा पर टोनर लगाने के बाद मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। मॉइश्चराइजर त्वचा को नमी प्रदान करता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान नहीं बनती है। उम्र बढ़ने पर अधिकतर महिलाएं अपनी त्वचा का ध्यान नहीं देती हैं। वह चेहरे पर मॉइश्चराइजर तक अप्लाई करना जरूरी नहीं समझती हैं। लेकिन, 40 की उम्र के बाद भी चेहरे पर मॉइश्चराइजर जरूर अप्लाई करना चाहिए। Also Read - दिवाली के बाद स्किन का ग्लो कैसे वापस लाएं? देखें ये वीडियो

5/5

4. सनस्क्रीन लगाएं

कई महिलाएं चेहरे पर मॉइश्चराइजर तो लगाती हैं, लेकिन सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी नहीं समझती हैं। हालांकि, आपको चेहरे पर सनस्क्रीन भी जरूर अप्लाई करना चाहिए। सनस्क्रीन त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाता है। आपको घर से बाहर निकलने पर एसपीएफ 30 या उससे ज्यादा वाले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए।