English हिन्दी
Advertisement

40+ महिलाएं नहाने से पहले चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, झुर्रियां होंगी कम और त्वचा पर आएगा कसाव

Nahene se Pehle Chehre Par Kya Lagaye: 40 साल के बाद त्वचा पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में आप इन घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं। जानें, क्या लगाने से मिलेगी खूबसूरत त्वचा-

Written By Anju Rawat
Updated : April 24, 2025 10:28 AM IST

40+ महिलाएं नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं?

What to Use on Face before Bath in 40s: महिलाएं हों या पुरुष, सभी 40 साल की उम्र के बाद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने लगते हैं। इस उम्र के बाद त्वचा भी ढीली और बेजान पड़ने लगती है। खासकर, महिलाओं की त्वचा इस उम्र के बाद ज्यादा बूढ़ी नजर आने लगती है। ऐसे में कुछ महिलाएं तरह-तरह के महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का सहारा लेती हैं। साथ ही, स्किन को यंग बनाए रखने के लिए ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। जबकि, ज्यादातर महिलाएं त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने के लिए घरेलू उपायों (Home Remedies for Young Skin) का सहारा लेती हैं। अगर आप भी 40+ की हैं और त्वचा को जवां बनाए रखना चाहती हैं, तो नहाने से पहले चेहरे पर इन घरेलू नुस्खों को आजमा सकती हैं। इन घरेलू नुस्खों से त्वचा की झुर्रियां और फाइन लाइंस भी दूर होंगी। आइए, जानते हैं कि 40+ महिलाओं को नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (40 Saal ke bad Chehre Par Kya Lagaye)?

हल्दी और दही का पेस्ट लगाएं

40+ महिलाएं चेहरे पर हल्दी और दही का पेस्ट लगा सकती हैं। हल्दी और दही का पेस्ट त्वचा से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने में फायदेमंद होता है। इसके लिए आप 2 चम्मच दही लें और इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी और दही की पेस्ट लगाने से त्वचा पर कसाव आता है। इससे स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग बनती है। हल्दी और दही त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाने में असरदार होते हैं। साथ ही, झुर्रियों और फाइन लाइंस को भी कम करते हैं।

पपीते का फेस पैक लगाएं

अगर आप 40+ महिलाएं हैं, तो चहरे पर पपीते का फेस पैक अप्लाई कर सकती हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए पपीते का फेस पैक लगाना फायदेमंद होता है। दरअसल, पपीते में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो कई त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करते हैं। पपीता त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस को कम करता है। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है। पपीता स्किन को एक्सफोलिएट करता है। इससे त्वचा पर जमी सारी गंदगी और अशुद्धियां निकल जाती हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए आप सप्ताह में 2 बार पपीते का फेस पैक अप्लाई कर सकते हैं।

Advertisement

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा जेल त्वचा के लिए बेहद लाभकारी होता है। हर उम्र के लोग चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं भी चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं। एलोवेरा में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को हाइड्रेट करता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण दाग-धब्बों, झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने में भी असरदार होते हैं। बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने के लिए आप रोजाना चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकती हैं।

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल

अगर आप 40+ हैं, तो चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल के मिश्रण का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें। इसमें गुलाब जल मिलाएं और फिर चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर कसाव लाने में मदद करती है। वहीं, गुलाब जल त्वचा को हाइड्रेट करता है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल को मिक्स करके लगाने से बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम किया जा सकता है।

कॉफी पाउडर

स्किन को हेल्दी बनाए रखने के लिए एक्सफोलिएशन बेहद जरूरी होता है। त्वचा को एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स रिमूव होती हैं। अगर आप नियमित रूप से चेहरे को एक्सफोलिएट करेंगे, तो इससे त्वचा पर जमी सारी गंदगी निकल जाएगी। स्किन एक्सफोलिएशन के लिए आप कॉफी पाउडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। कॉफी त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह दाग-धब्बों और झुर्रियों को भी कम करता है। आप 2 चम्मच कॉफी पाउडर लें और इसमें थोड़ी-सी चीनी डालें। इसमें पानी मिलाएं और फिर चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें। 2-3 मिनट बाद चेहरे को पानी से साफ कर लें।