40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस

Summer Skincare in 40s: 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को गर्मियों में अपनी त्वचा का खास ख्याल जरूर रखना चाहिए। इस उम्र में आप नहाने से पहले चेहरे पर इन चीजों को अप्लाई कर सकती हैं।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: June 9, 2025, 10:14 AM

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस photo icon1/6

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं?

What to Use on Face Before Bath in 40s: गर्मी में धूल और पसीने की वजह से स्किन डैमेज हो जाती है। इससे चेहरा डल और बेजान नजर आने लगता है। इसलिए आपको गर्मी में अपने त्वचा की अतिरिक्त देखभाल करने की जरूरत होती है। खासकर, 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को अपनी त्वचा की ज्यादा केयर करनी चाहिए। क्योंकि, इस उम्र के बाद चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस नजर आने लगती हैं। साथ ही, चेहरे पर टैनिंग और सनबर्न जैसी समस्याएं भी हो जाती हैं। इसलिए आपको गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर कुछ घरेलू चीजों को जरूर अप्लाई करना चाहिए। आइए, 40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं (40+ Mahilaye Garmi me Nahane se Pehle Chehre Par Kya Lagaye)?

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस photo icon2/6

एलोवेरा

एलोवेरा जेल स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो नहाने से पहले चेहरे पर एलोवेरा जेल जरूर लगाएं। एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा के दाग-धब्बों को मुंहासों को दूर करते हैं। साथ ही, त्वचा की झुर्रियों और फाइन लाइंस को मिटाने में भी असरदार होता है। Also Read - 40+ महिलाएं चेहरे पर क्या लगाएं?

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस photo icon3/6

बेसन

40+ महिलाएं चेहरे पर नहाने से पहले बेसन भी लगा सकती हैं। बेसन त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। यह त्वचा से एक्स्ट्रा ऑयल को निकालता है। इससे त्वचा की चिपचिपाहट दूर होती है और बढ़ती उम्र के लक्षणों से भी राहत मिलती है। आप 2 चम्मच बेसन लें और इसमें दही मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस photo icon4/6

हल्दी

अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो गर्मी में नहाने से पहले चेहरे पर हल्दी अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच कच्चा दूध लें और इसमें हल्दी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर चेहरे को धीरे-धीरे स्क्रब करें और नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी में मौजूद गुण त्वचा के दाग-धब्बों को मिटाते हैं और स्किन को जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। Also Read - मच्छर काटने से भी इबोला है? क्या ये वायरस हवा में फैलता है? ये हैं इबोला से जुड़े 10 सबसे बड़े मिथ

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस photo icon5/6

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद अच्छी होती है। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए गर्मी में नहाने से पहले आप चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें और इसमें गुलाब जल मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा को ठंडक मिलेगी और स्किन यंग नजर आएगी। इसलिए 40 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए भी मुल्तानी मिट्टी फायदेमंद होती है।

40+ महिलाएं गर्मी में नहाने से पहले क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे मिटेंगी झुर्रियां और फाइन लाइंस photo icon6/6

चंदन पाउडर

अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चंदन पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। चंदन पाउडर त्वचा को ठंडक पहुंचाता है और जलन को शांत करता है। इसलिए आप चाहें तो गर्मी में नहाने से पहले चंदन पाउडर भी लगा सकते हैं। इसके लिए आप 2 चम्मच चंदन पाउडर लें और इसमें गुलाब जल या कच्चा दूध मिलाएं। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। Also Read - पेट्रोल-डीजल और CNG के बढ़ते दाम: क्यों बढ़ रहा है आम आदमी का मानसिक दबाव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source