दाग-धब्बे मिटाने के लिए रात में क्या लगाएं?
What to Apply on Face at Night: दाग-धब्बे चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं। इसलिए लड़का हो या लड़की, सभी को बेदाग और सुंदर स्किन की चाहत होती है। लेकिन, सही स्किनकेयर न करने और खराब डाइट की वजह से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं। इनमें चेहरे के दाग-धब्बे भी एक है। आजकल अधिकतर लोग चेहरे के दाग-धब्बों से परेशान हैं। ऐसे में अक्सर लोग लेजर और पीलिंग ट्रीटमेंट का सहारा लेते हैं। लेकिन, आप चाहें तो घर पर मौजूद कुछ चीजों की मदद से भी चेहरे के दाग-धब्बे मिटा सकते हैं। अगर आप रात को इन चीजों को चेहरे पर लगाएंगे, तो इनसे दाग-धब्बे मिटेंगे। साथ ही, त्वचा का निखार भी तेजी से बढ़ेगा। आइए, जानते हैं चेहरे के दाग धब्बे मिटाने के लिए रात में क्या लगाएं (Chehre ke Daag Dhabbe Mitane ke Liye Rat me Kya Lagaye)?