गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश

Garmi mein Raat ko Chehre Par Kya Lagana Chahiye : गर्मियों में रात को चेहरे पर सही चीज लगाई जाए, तो इससे सुबह चेहरा खिला हुआ और फ्रेश नजर आता है। आइए जानते हैं इसके बारे में- 

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated: March 31, 2026, 5:07 PM

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश photo icon1/6

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए?

गर्मियां आते ही तेज धूप, पसीना, धूल और प्रदूषण मिलकर चेहरे की चमक को कम कर देते हैं। ऐसे में गर्मियों में रात को स्किन केयर ज्यादा जरूरी हो जाती है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन की वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट बताती है कि गर्मियों में रात को चेहरे के लिए सही स्किन केयर अपनाया जाए, तो इससे चेहरे के दाग-धब्बे कम होते हैं। नाइट स्किन केयर रूटीन गर्मियों में होने वाली सन टैनिंग, पिंपल्स को रैशेज की समस्या को भी शांत करता है। रिसर्च बताती है कि गर्मियों में दिनभर हमारी त्वचा कई बाहरी तत्वों के संपर्क में रहती है। इससे त्वचा डैमेज होती है और उसकी नमी भी कम हो जाती है। रात को जब हम सोते हैं, तब स्किन खुद को रिपेयर करती है। इस समय अगर सही चीज लगाने से चेहरे पर उसका असर कई गुणा बढ़ जाता है। देश के कई हिस्सों में गर्मियों की शुरुआत हो चुकी है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, रात को चेहरे पर क्या लगाकर सोने से (Garmiyon mein Raat ko chehre par kya lagana chahiye) आपकी स्किन को फायदा मिलेगा।

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश photo icon2/6

एलोवेरा जेल

गर्मियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाना सबसे बेहतर रहता है। एलोवेरा जेल की तासीर ठंडी होती है। एलोवेरा जेल के पोषक तत्व चेहरे को ठंडक देकर हाइड्रेट रखते हैं। गर्मियों में रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगाने से पिंपल्स और जलन की समस्या कम होती है। एलोवेरा जेल के पोषक तत्व चेहरे की गर्मी को शांत करके एक्ने की परेशानी भी कम करते हैं। एलोवेरा जेल गर्मियों में होने वाली ऑयली स्किन की प्रॉब्लम को भी दूर करता है। रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर पतली लेयर में एलोवेरा जेल लगाएं और पूरी रात छोड़ दें। सुबह नॉर्मल पानी से चेहरे को धो लें। Also Read - रात- रात भर जागना हो ओवरथिंकिंग की निशानी, दिमाग को शांत रखने के लिए करें ये 5 काम

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश photo icon3/6

गुलाब जल

गुलाब जल गर्मियों में त्वचा को ठंडक पहुंचाता है। गुलाब जल एक बेहतरीन प्राकृतिक टोनर है, जो त्वचा को फ्रेश और क्लीन बनाता है। गर्मियों में रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा का pH बैलेंस बना रहता है। गुलाब जल त्वचा के पोर्स को टाइट करके ऑयली स्किन को कंट्रोल करने में फायदेमंद होता है। गर्मियों में रात को सोने से पहले रूई की मदद से चेहरे पर गुलाब जल टोनर की तरह लगाएं।

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश photo icon4/6

विटामिन सी सीरम

गर्मियों में रात को चेहरे पर विटामिन सी सीरम लगाना भी फायदेमंद होता है। विटामिन सी एक पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है जो त्वचा को चमकदार बनाता है। रात को सोने से पहले विटामिन C सीरम लगाने से चेहरे का स्किन टोन सुधरता है। यह सीरम डार्क स्पॉट्स कम करता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ की बेवसाइट पर छपी रिसर्च बताती है कि रात को सोने से पहले विटामिन सी सीरम लगाने से चेहरे की उम्र कम होती है। यह झाइयों और झुर्रियों को घटाने का अच्छा विकल्प बन सकता है। रात को सोने से पहले 2 से 3 बूंदें विटामिन सी सीरम की उंगलियों पर लगाएं और इसे थपथपाकर चेहरे पर लगाएं। Also Read - वजन को कम करने के लिए आयुर्वेद को दवाओं से अच्छा विकल्प क्यों मानते हैं लोग?

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश photo icon5/6

खीरा

गर्मियों के मौसम में खीरा एक बड़ी मात्रा में खाया जाता है। गर्मियों में खीरा खाने के साथ- साथ रात को चेहरे पर लगाने से भी कई प्रकार के फायदे मिलते हैं। खीरे का रस या जेल त्वचा को ठंडक देता है। गर्मियों में नियमित रूप से चेहरे पर खीरे का जेल या रस लगाया जाए तो इससे त्वचा की सूजन और जलन कम होती है। खीरे का जेल आंखों के आसपास होने वाले डार्क सर्कल्स को भी घटाता है। गर्मी में खीरे का रस निकालकर चेहरे पर लगाएं और रातभर छोड़ दें।

गर्मियों में रात को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? जानिए 5 चीजें जिससे सुबह उठने पर चेहरा दिखेगा फ्रेश photo icon6/6

शहद

गर्मियों में रात को स्किन केयर रूटीन में चेहरे पर शहद भी लगा सकते हैं। शहद में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो स्किन से मुहांसों, दाग-धब्बों को दूर करने में मददगार होते हैं। रात को चेहरे पर शहद लगाने से त्वचा की ड्राईनेस कम होती है। रात को सोने से 1 घंटा पहले एक चम्मच शहद की पतली लेयर चेहरे और गर्दन पर लगाएं। जब शहद हल्का सूख जाए तो चेहरे को गुनगुने पानी से धोकर साफ कर लें और मॉइस्चराइजर लगाएं। Also Read - कैसे पीठ का मामूली दर्द भी रीढ़ की हड्डी में ट्यूमर का संकेत हो सकता है? स्पाइन सर्जन से जानें

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source