Advertisement

40+ की महिलाएं रात को सोते समय क्या लगाएं? 5 चीजें त्वचा का बढ़ा सकती हैं निखार

40 साल की उम्र के बाद प्रॉपर स्किनकेयर बेहद जरूरी होता है। इससे सुबह त्वचा निखरी और खिली-खिली नजर आती है।

Written By Anju Rawat
Updated : April 9, 2026 3:28 PM IST

40+ की महिलाएं रात में चेहरे पर क्या लगाएं?

40 साल की उम्र के बाद महिलाओं और पुरुषों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि इस उम्र के बाद कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होनी शुरू हो जाती हैं। लेकिन, सिर्फ सेहत ही नहीं त्वचा की देखभाल करनी भी जरूरी होती है। 40 साल के बाद त्वचा में कोलेजन का उत्पादन कम हो जाता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस जल्दी पड़ने लगती हैं। त्वचा डल, बेजान और लटकी हुई नजर आने लगती है। इसलिए इस उम्र के बाद त्वचा की सुबह-शाम देखभाल करनी चाहिए। ज्यादातर महिलाएं मॉर्निंग स्किनकेयर करती हैं। लेकिन, नाइट स्किनकेयर करना जरूरी नहीं समझती हैं। रात के समय स्किन खुद को रिपेयर करती है। इसलिए नाइट स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी होता है। आइए, जीविशा क्लिनिक गुजरांवाला टाउन और यमुना विहार की फाउंडर और चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. आकृति गुप्ता से जानते हैं कैसे करें नाइट स्किनकेयर रूटीन?

1. टोनर जरूर लगाएं

40 साल की उम्र के बाद टोनर लगाना जरूरी होता है। क्योंकि, इस उम्र में त्वचा पर ढीलापन आने लगता है। ऐसे में टोनर का यूज करना फायदेमंद हो सकता है। टोनर लगाने से त्वचा में कसाव आता है और स्किन हाइड्रेटेड रहती है। इसलिए रात को सोते समय चेहरे पर टोनर जरूर अप्लाई करें। टोनर के लिए आप राइस वाटर या गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

2. एंटी-एजिंग सीरम लगाएं

40 साल की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस पड़ने लगती हैं। इसलिए रात को चेहरे पर एंटी-एजिंग सीरम जरूर लगाएं। एंटी-एजिंग सीरम लगाने से झुर्रियां और फाइन लाइंस कम होती हैं। इससे त्वचा को जल्दी बूढ़ा होने से बचाया जा सकता है और त्वचा लंबे समय तक यंग-ग्लोइंग नजर आती है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार एंटी-एजिंग सीरम का इस्तेमाल कर सकती हैं।

Advertisement

3. चेहरे पर लगाएं मॉइश्चराइजर

हर उम्र के लोगों को रात में सोते समय मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। अगर आप 40 साल से ज्यादा उम्र की है, तो सुबह और रात में भी मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं। इससे त्वचा को नमी प्रदान होती है। साथ ही, स्किन रिपेयर भी होती है और रातभर हेल्दी बनी रहती है। आपको हमेशा फ्रेग्नेंस, पैराबेन और सल्फेट फ्री मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे त्वचा का निखार बढ़ता है और त्वचा चमकदार बनती है।

4. फेस ऑयल लगाएं

फेस ऑयल त्वचा को नमी प्रदान करता है। इसलिए 40 साल की उम्र के बाद आपको फेस ऑयल जरूर लगाना चाहिए। फेस ऑयल से मसाज करने से त्वचा पर कसाव आता है और इससे झुर्रियां कम होती हैं। आप नारियल तेल, बादाम का तेल या ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

क्यों जरूरी है नाइट स्किनकेयर रूटीन?

सिर्फ मॉर्निंग स्किनकेयर नहीं, नाइट स्किनकेयर रूटीन भी बेहद जरूरी होता है। रात में स्किन खुद को रिपेयर करती है। दिनभर त्वचा धूल-मिट्टी, प्रदूषण और गंदगी के संपर्क में आती है। अगर रात को चेहरे की क्लीनिंग न की जाए, तो इससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इससे मुंहासों, दाग-धब्बों और ओपन पोर्स की समस्या हो सकती है।