English हिन्दी
Advertisement

बारिश के मौसम में रात को चेहरे पर क्या लगाएं? जानें 5 चीजें, जिनसे सुबह मिलेगी दमकती और खिली-खिली त्वचा

Barish Ke Mausam Me Raat Ko Chehre Par Kya Lagaye: बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन पाने के लिए आप रात में सोने से पहले चेहरे पर कुछ खास चीजों को लगा सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written By priya mishra
Published : July 9, 2025 10:06 AM IST

बारिश के मौसम में रात को चेहरे पर क्या लगाएं?

What To Apply On Face At Night In Monsoon: बारिश का मौसम तपती गर्मी से राहत तो देता है, लेकिन अपने साथ कई तरह की समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में वातावरण में उमस और चिपचिपाहट काफी बढ़ जाती है, जिससे त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। बारिश के मौसम में ज्यादातर लोग कील-मुंहासे, फोड़े-फुंसी, खुजली, रैशेज और टैनिंग की समस्या से परेशान रहते हैं। इसके कारण त्वचा काफी डल और बेजान नजर आने लगती है। कई लोग बारिश के मौसम में स्किन की देखभाल करने के लिए तरह-तरह के स्किन केयर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इनमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में, अगर आप बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले कुछ खास चीजों को चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे अगले दिन आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार नजर आएगी। तो आइए, जानते हैं बारिश के मौसम में रात को सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (Barish Ke Mausam Me Raat Ko Chehre Par Kya Lagana Chahiye)?

गुलाब जल

आप बारिश के मौसम में रात को चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं। यह त्वचा को नमी और ठंडक प्रदान करता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद डेड स्किन सेल्स, गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को भी रिमूव करता है। गुलाब जल रोम छिद्रों को साफ करता है और त्वचा की चिपचिपाहट को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से भी छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले गुलाब जल को कॉटन बॉल की मदद से अपने चेहरे पर लगाएं। इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह ठंडे पानी से चेहरा धो लें। इससे आपको फ्रेश और ग्लोइंग स्किन मिलेगी।

एलोवेरा जेल

आप चाहें तो बारिश के मौसम में रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल भी लगा सकते हैं। यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मॉइश्चराइज्ड रखता है। साथ ही, त्वचा पर मौजूद गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो मुंहासों, दाग-धब्बों, पिगमेंटेशन, और टैनिंग की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप रात को सोने से पहले अपने चेहरे पर एक पतली परत एलोवेरा जेल की लगाएं और इसे रात भर लगा रहने दें। सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी।

Advertisement

कच्चा दूध

अगर आप बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले चेहरे पर कच्चा दूध भी लगा सकते हैं। दरअसल, यह त्वचा पर जमी गंदगी और डेड स्किन सेल्स को साफ करने में मदद करता है। साथ ही, त्वचा को पोषण और नमी भी प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें लैक्टिक एसिड मौजूद होता है, जो त्वचा के दाग-धब्बों और टैनिंग को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह त्वचा की रंगत को सुधारने में भी असरदार होता है। इसके लिए रात को सोने से पहले कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर कच्चा दूध लगाएं और 5 मिनट तक हल्के हाथों से मसाज करें। अगले दिन सुबह उठकर चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा मुलायम और ग्लोइंग नजर आएगी।

नीम का पानी

बारिश के मौसम में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिससे चेहरे पर मुंहासे हो जाते हैं। अगर आप भी बारिश के मौसम में मुंहासों की समस्या से परेशान हैं, तो रात को सोने से पहले चेहरे पर नीम का पानी लगा सकते हैं। दरअसल, यह चेहरे से एक्स्ट्रा ऑयल और गंदगी को हटाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा के बैक्टीरिया को खत्म करते हैं, जिससे मुंहासों से छुटकारा मिलता है। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद करता है। इसके लिए आप एक पैन में एक गिलास पानी गर्म कर लें। इसे 15-20 नीम की पत्तियों को डालकर अच्छी तरह उबाल लें। फिर इस पानी को ठंडा करें। उसके बाद इससे अपने चेहरे को धोएं।

नारियल का तेल

आप चाहें तो गर्मियों में रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। यह त्वचा को नमी और पोषण प्रदान करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाते हैं। साथ ही, यह त्वचा के दाग-धब्बों, मुंहासों, पिगमेंटेशन और टैनिंग को कम करने में मदद कर सकता है। चेहरे पर नारियल तेल लगाने से त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है। इसके लिए आप रात को सोने से पहले नारियल तेल की कुछ बूंदें अपने चेहरे पर अप्लाई करें और फिर हल्के हाथों से मसाज करें। सुबह उठकर नॉर्मल पानी से चेहरा धो लें।