मानसून में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए? इन 5 चीजों को लगाने से त्वचा पर बना रहेगा निखार

Monsoon me Chehre Par Kya Lagaye: मानसून में त्वचा को प्रॉपर केयर की जरूरत पड़ती है। इस मौसम में आप नहाने के बाद इन चीजों को अप्लाई कर सकते हैं। इससे त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।

Written by Anju Rawat | Published : July 15, 2025 11:59 AM IST

1/6

मानसून में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

What to Apply on Face in Monsoon: मानसून में नमी और पसीने की वजह से कई त्वचा संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इस मौसम में त्वचा पर फोड़े-फुंसियां और मुंहासों जैसी समस्याएं होने लगती हैं। मानसून में त्वचा चिपचिपी हो जाती है, इसकी वजह से ब्रेकआउट होने लगता है। इसलिए मानसून में त्वचा को प्रॉपर केयर की जरूरत होती है। आपको मानसून में नहाने से पहले और बाद में, दोनों समय त्वचा की केयर जरूर करनी चाहिए। इससे चेहरे का ग्लो बढ़ता है और रंगत में भी सुधार होता है। तो आइए, जानते हैं मानसून में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं (Monsoon me Nahane ke Bad Chehre Par Kya Lagaye)?

2/6

एलोवेरा

मानसून में नहाने के बाद चेहरे पर एलोवेरा लगाना बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। आप चाहें तो इसमें बेसन भी मिला सकते हैं। फिर चेहरे को सादे पानी से धो लें। बेसन त्वचा से अतिरिक्त तेल को सोखेगा। साथ ही, पोर्स को भी हेल्दी बनाए रखने में मदद करेगा। Also Read - बारिश में भीगने के बाद क्या करें? इंफेक्शन और बीमारियों से बचने के लिए इस तरह रखें स्किन का ध्यान

3/6

गुलाब जल

मानसून में नहाने के बाद चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। गुलाब जल को टोनर के तौर पर लगाया जा सकता है। गुलाब जल त्वचा का निखार बढ़ाता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस में बनाए रखता है। नहाने के बाद आप गुलाब जल को चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं। इससे दिनभर त्वचा पर निखार बना रहेगा।

4/6

चावल का पानी

मानसून में नहाने के बाद चावल के पानी का उपयोग भी किया जा सकता है। राइस वाटर का इस्तेमाल भी टोनर के तौर पर किया जा सकता है। अगर आप नहाने के बाद चेहरे पर चावल का पानी लगाएंगे, तो इससे स्किन हेल्दी बनी रहेगी। त्वचा का निखार बढ़ेगा और दाग-धब्बे भी रिमूव होंगे। चावल का पानी त्वचा की जलन को शांत करता है। यह मुंहासों को दूर करके चेहरे की रंगत को बढ़ाने में मदद करता है। Also Read - बारिश का मौसम आते ही चेहरे पर चिपचिपापन? चेहरे की त्वचा को स्मूद बना देंगे ये 3 आसान से नुस्खे

5/6

कच्चा दूध

मानसून में नहाने के बाद चेहरे पर कच्चे दूध का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है। कच्चा दूध त्वचा की गहराई से सफाई करता है। यह स्किन को हाइड्रेट रखता है और त्वचा का निखार बढ़ाता है। इसके लिए आप एक कटोरी में 2-3 चम्मच कच्चा दूध लें। अब कॉटन बाल की मदद से कच्चे दूध को चेहरे पर अप्लाई करें। आधे घंटे बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी और स्किन ग्लो करेगी।

6/6

दही

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो आप मानसून में चेहरे पर दही का उपयोग भी कर सकते हैं। दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में मदद करता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच दही लें और इसे पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। 30-40 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याएं भी दूर होंगी। Also Read - क्या बारिश के मौसम में लगानी चाहिए सनस्क्रीन?