गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

glowing skin Tips: गर्मी के मौसम में स्किन को हाइड्रेट और हेल्दी बनाए रखने के लिए आप नहाने के बाद कुछ चीजों का इस्तेमाल जरूर करें। इससे त्वचा पर नमी भी बनी रहेगी।

WrittenBy

Written By: Anju Rawat | Updated: May 12, 2026, 7:55 PM

WrittenBy

Medically Verified By: Shahnaz Husain

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? photo icon1/6

नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे की त्वचा को प्रॉपर केयर की जरूरत होती है। पसीना, धूल और धूप की वजह से स्किन डल और ड्राई हो जाती है। कई लोग गर्मी के मौसम में सिर्फ मॉइश्चराइजर लगाते हैं और धूप में निकल जाते हैं। वहीं, कुछ लोग तो मॉइश्चराइजर लगाना भी जरूरी नहीं समझते हैं। इससे स्किन टैन और डैमेज होने लगती है। इसलिए गर्मी के मौसम में नहाने के बाद स्किन की पूरी देखभाल करनी चाहिए। स्किन एंड हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन से जानें-

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? photo icon2/6

फेस टोनर लगाएं

नहाने के बाद आपको चेहरे पर फेस टोनर का इस्तेमाल करना चाहिए। इससे स्किन पोर्स टाइट होते हैं और स्किन फ्रेश नजर आती है। टोनर लगाने से स्किन का पीएच लेवल भी बैलेंस में रहता है। आप इसके लिए गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकते हैं। रोज वॉटर नेचुरल, फेस टोनर का काम करता है।  Also Read - चेहरे का ग्लो बढ़ाने के लिए कौन-से योगासन करें?

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? photo icon3/6

हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

गर्मी में भी स्किन को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में वॉटर या जेल बेस्ड मॉइश्चराइजर लगाना फायदेमंद होता है। एलोवेरा जेल को स्किन के लिए बेहद अच्छा माना जाता है।

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? photo icon4/6

सनस्क्रीन लगाएं

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। त्वचा को धूप से प्रोटेक्ट करने के लिए आप एसपीएफ 50 वाला सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह धूप से टैनिंग और स्किन डैमेज से बचाता है।  Also Read - कौन से विटामिन से चेहरा साफ होता है? जानिए कैसे करें इसकी पूर्ति

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? photo icon5/6

फेस मिस्ट

स्किन को दिनभर ठंडा और फ्रेश रखने के लिए फेस मिस्क का यूज भी किया जा सकता है। फेस मिस्ट स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा पर नमी बनाए रखता है। यह हर्ब्स, विटामिन्स और एसेंशियल ऑयल्स से बना होता है, जो चेहरे पर ग्लो लाता है, थकान कम करता है और मेकअप को सेट या फ्रेश रखने में मदद करता है।

गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं? photo icon6/6

गर्मी में इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में आपको हैवी क्रीम का यूज करने से बचना चाहिए। इससे चेहरे की त्वचा चिपचिपी हो सकती है। धूप में जाने से बचना चाहिए। अगर गर्मी में आपको ज्यादा एक्ने या फोड़े-फुंसियां होती हैं, तो एक बार त्वचा रोग विशेषज्ञ से जरूर मिलें।  Also Read - चेहरे की चमक बढ़ाता है ग्लिसरीन, इस तरह इस्तेमाल करने से मिलेगा फायदा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source