नहाने के बाद मुंह पर क्या लगाएं?
What to put on after you wash your face : नहाने के बाद अक्सर मेरा चेहरा रुखा और बेजान हो जाता है, जिससे स्किन काफी भद्दी सी नजर आने लगती थी। अक्सर मेरे ऑफिस के लोग मुझे स्किन डॉक्टर यानि डर्मेटोलॉजिस्ट के पास जाने की सलाह देते हैं। लेकिन मैं डॉक्टर की फीस और दवाओं पर फिजूल खर्ची नहीं करना चाहती थी, इसलिए मैंने घर की कुछ नैचुरल चीजों से स्किन की ड्राईनेस को कम करने की कोशिश की। आज मुझे इसका असर भी दिख रहा है। पिछले 20 दिनों से मैं अपनी स्किन पर नहाने के बाद इन्हें लगाती हूं, जिससे स्किन की ड्राईनेस भी कम हुई। साथ ही पपड़ीदार स्किन और दाग-धब्बों की समस्या भी कम हो रही है। इस लेख में मैं आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताऊंगी, जिससे मेरी स्किन पर कुछ फर्क दिखा। आइए जानते हैं नहाने के बाद मुंह पर क्या लगाना चाहिए, जिससे स्किन साफ और सुथरी नजर आए?