40+ महिलाएं गर्मी में नहाने के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?
What To Apply On Face After Bath In 40s: गर्मियों में तेज धूप, धूल-मिट्टी और पसीने के कारण त्वचा को काफी नुकसान पहुंचता है। इसके कारण त्वचा पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। गर्मियों में अधिकतर लोगों को पिंपल्स, ब्लैकहेड्स, रैशेज, टैनिंग और सनबर्न जैसी कई स्किन प्रॉब्लम्स का सामना करना पड़ता है। खासकर, बढ़ती उम्र की महिलाओं को सूरज की हानिकारक किरणों से ज्यादा नुकसान पहुंचता है। इसके कारण उनकी त्वचा पर दाग-धब्बे, झाइयां, झुर्रियां और फाइन लाइंस जैसी समस्याएं होने लगती हैं। साथ ही, चेहरा काफी डल और बेजान नजर आने लगता है. इसलिए अगर आप भी 40 साल से ज्यादा की हैं, तो गर्मियों में अपनी त्वचा की अतिरिक्त देखभाल (Skin Care After 40) जरूर करें। गर्मियों में त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए अक्सर महिलाएं महंगे-महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आप चाहें तो 40 साल के बाद चेहरे पर कुछ घरेलू उपायों को भी आजमा सकती हैं। इसके लिए आप नहाने से पहले अपने चेहरे पर कुछ चीजों को लगा सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें अगर नहाने के बाद चेहरे पर लगाया जाए, तो पूरे दिन त्वचा फ्रेश और ग्लोइंग नजर आती है। तो आइए, जानते हैं कि 40+ महिलाओं को गर्मियों में नहाने से बाद चेहरे पर क्या लगाना चाहिए (40+ Mahilaye Garmi Me Chehre Par Kya Lagaye)?