Advertisement

रात में सोने से पहले चेहरे पर क्या लगाएं? ड्राई स्किन से मिलेगा छुटकारा

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप रात में चेहरे पर इन 5 चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे त्वचा मुलायम और कोमल नजर आएगी।

Written By Anju Rawat
Published : March 25, 2026 8:18 AM IST

ड्राई स्किन पर चेहरे पर क्या लगाएं?

क्या आपकी भी ड्राई स्किन है? क्या आपका चेहरे पर भी पपड़ी जम जाती है? अगर हां, तो हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जो त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाते हैं। साथ ही, चेहरे का निखार और रंगत भी कई गुना बढ़ा देते हैं। इनके लिए आपको ज्यादा पैसा खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। इनमें से कई चीजें ऐसी हैं, जो आपके घर पर ही उपलब्ध होंगी। ये चेहरे के दाग-धब्बे और मुंहासे मिटाते हैं। इतना ही नहीं, इन चीजों को लगाने से रूखी और बेजान त्वचा साफ नजर आती है। अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप रात में इन चीजों का यूज कर सकते हैं।

ग्लिसरीन लगाएं

अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन त्वचा को मुलायम बनाता है। यह दाग-धब्बों, मुंहासों और पिग्मेंटेशन जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है। ग्लिसरीन लगाने से त्वचा का निखार कई गुना बढ़ जाता है। ग्लिसरीन त्वचा की रंगत को भी साफ करता है। ग्लिसरीन लगाने से रूखी, बेजान त्वचा से भी छुटकारा मिलता है। आप नियमित रूप से चेहरे पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

शहद लगाएं

शहद में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं। इसके लिए आप एक चम्मच शहद लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। धीरे-धीरे चेहरे की मालिश करें और फिर सुबह गुनगुने पानी से धो लें। शहद त्वचा को मुलायम, चमकदार और कोमल बनाता है। अगर आप रोजाना चेहरे पर शहद लगाएंगे, तो इससे ड्राई और बेजान त्वचा से छुटकारा मिल सकता है।

Advertisement

एलोवेरा जेल लगाएं

अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप फ्रेश एलोवेरा जेल लें और इसे चेहरे पर अप्लाई करें। 2 से 3 मिनट तक चेहरे की धीरे-धीरे मालिश करें। इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा और रंगत साफ होने लगेगी। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए आप रोज रात को चेहरे पर एलोवेरा जेल लगा सकते हैं। एलोवेरा जेल में मौजूद गुण मुंहासों और दाग-धब्बों से भी छुटकारा दिलाते हैं।

केले का पेस्ट लगाएं

केले का पेस्ट भी ड्राई स्किन से छुटकारा दिला सकता है। इसके लिए आप एक पका हुआ केला लें और इसे अच्छी तरह से मैश करें। अब इस पेस्ट को चेहरे पर अप्लाई करें और 15 मिनट बाद त्वचा को सादे पानी से धो लें। इससे त्वचा की रंगत साफ होगी और दाग-धब्बे भी रिमूव होंगे। केले का पेस्ट ड्राई स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। यह स्किन को हाइड्रेट करता है और त्वचा को सॉफ्ट और शाइनी भी बनाता है।

पपीते का पेस्ट लगाएं

आप चाहें तो ड्राई स्किन से निजात पाने के लिए पपीते का पेस्ट भी अप्लाई कर सकते हैं। आप पका हुआ पपीता लें और इसका पेस्ट बना लें। आप चाहें तो इसमें कच्चा दूध भी मिला सकते हैं। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें। पपीते में मौजूद गुण दाग-धब्बों को मिटाते हैं और स्किन का निखार बढ़ाने में मदद करते हैं।