सर्दियों में हाथों की ड्राई स्किन पर क्या लगाएं?
What to Apply on Hands: हवा में शुष्क हवाओं और कम नमी की वजह से हाथों की स्किन ड्राई हो जाती है। इसकी वजह से हाथों की स्किन फटने लगती है और बेजान नजर आने लगती है। हाथों पर पपड़ी जमा होने लगती है और झुर्रियां सी दिखने लगती हैं। ऐसे में लोग हाथों पर महंगे हैंड क्रीम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो हाथों की ड्राई स्किन को मुलायम और कोमल बनाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इनसे त्वचा की चमक बढ़ेगी और हाथों की स्किन कोमल नजर आने लगेगी। आइए, जानते हैं सर्दियों में हाथों की ड्राई स्किन कैसे मिटाएं?