नहाने से पहले शरीर पर क्या लगाना चाहिए?- What To Apply On Body Before Taking Shower
नहाने के बाद अक्सर लोग त्वचा को नमी प्रदान करने के लिए तरह-तरह की चीजों को अप्लाई करते हैं। अधिकतर लोग नहाने के बाद मॉइश्चराइजर अप्लाई करते हैं। लेकिन, आपको नहाने से पहले भी शरीर पर कुछ ऐसी चीजें लगानी चाहिए, जो त्वचा को मॉइश्चराइज और हाइड्रेट करते हैं। कई लोग नहाने से पहले महंगे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। आप चाहें तो शरीर पर घर में मौजूद कुछ चीजों को भी अप्लाई कर सकते हैं। नारियल तेल और सरसों के तेल के साथ ही आप त्वचा पर इन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए, जानते हैं नहाने से पहले शरीर पर क्या लगाना चाहिए?
