50+ की महिलाएं चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, 30 की उम्र की तरह नजर आएगी स्किन

Skin Care Tips at 50: 50 साल की उम्र तक आते-आते स्किन पर झुर्रियां नजर आने लगती हैं। इस उम्र में त्वचा बूढ़ी दिखने लगती है। ऐसे में त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए आप इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।

Written by Anju Rawat | Published : January 29, 2025 4:02 PM IST

1/6

50 की उम्र के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?- 50 Ki Umar Me Chehre Par Kya Lagaye

What to Apply on Face at 50: महिलाएं हर उम्र में खूबसूरत दिखना चाहती हैं। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ त्वचा की रंगत ढलने लगती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, शरीर के साथ ही त्वचा भी बूढ़ी नजर आने लगती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए महंगे स्किनकेयर ट्रीटमेंट्स लेती हैं। कई बार ये ट्रीटमेंट त्वचा को नुकसान पहुंचा देते हैं। ऐसे में आप चाहें तो घर पर मौजूद चीजों की मदद से भी अपनी त्वचा को जवां बनाए रख सकते हैं। अगर आप 50 साल से ज्यादा उम्र की है, तो आपकी त्वचा पर झुर्रियां पड़नी शुरू हो गई होगी। ऐसे में झुर्रियों को कम करने के लिए आप इन चीजों को चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। एलोवेरा, नारियल तेल समेत इन चीजों को चेहरे पर लगाने से 50 साल की उम्र में भी आप 30 की लग सकती हैं।

2/6

आई क्रीम का जरूर करें इस्तेमाल

50 साल की उम्र की महिलाओं को आई क्रीम का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। दरअसल, उम्र बढ़ने पर आंखों के नीचे झुर्रियां नजर आने लगती हैं। ऐसे में आई क्रीम का यूज करना जरूरी हो जाता है। आई क्रीम लगाने से आंखों के नीचे की झुर्रियां और फाइन लाइंस ठीक होती हैं। इससे आंखों के नीचे के डार्क सर्कल्स भी ठीक होते हैं। आई क्रीम लगाने आंखों के नीचे का एरिया यंग नजर आता है। धीरे-धीरे झुर्रियां भी कम होती हैं। Also Read - क्या एंटी-डैंड्रफ शैंपू से चेहरा धोने पर एक्ने ठीक हो सकते हैं? डर्मेटोलॉजिस्ट ने बताई सच्चाई

3/6

कच्चा दूध लगाएं

50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाएं त्वचा को जवां बनाए रखने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। कच्चा दूध एंटी-एजिंग का काम करता है। अगर आपकी उम्र अधिक है, तो आप चेहरे की क्लींजिंग के लिए दूध का इस्तेमाल कर सकती हैं। कच्चा दूध त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इससे बढ़ती उम्र का असर कम होता है। इसके लिए आप कच्चे दूध को कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर अप्लाई करें। आप इसे रातभर के लिए छोड़ सकते हैं।

4/6

चेहरे पर एलोवेरा लगाएं

एलोवेरा स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। अगर आप 50 साल से ज्यादा उम्र की हैं, तो चेहरे पर एलोवेरा का इस्तेमाल जरूर करें। एलोवेरा में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा का जवां बनाए रखने में मदद करते हैं। एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण, त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। एलोवेरा जेल लगाने से चेहरे की झुर्रियां और फाइन लाइंस भी दूर होती हैं। एलोवेरा स्किन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करता है। Also Read - डल, ऑयली और एक्ने प्रोन स्किन पर कौन-सा सीरम लगाएं? डॉक्टर ने दी स्किन टाइप के अनुसार टिप्स

5/6

रेटिनॉल है जरूरी

उम्र बढ़ने के साथ आपको चेहरे पर रेटिनॉल का इस्तेमाल भी जरूर करना चाहिए। 50 साल की उम्र के बाद महिलाओं को अपने स्किनकेयर रूटीन में रेटिनॉल को जरूर शामिल करना चाहिए। रेटिनॉल झुर्रियों को छिपाने में मदद करता है। यह इंग्रीडिएंट स्किन को हेल्दी बनाने में मदद करता है। बढ़ती उम्र में आपको रेटिनॉल युक्त स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।

6/6

बादाम का फेस पैक

50 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए बादाम फेस पैक फायदेमंद हो सकता है। बादाम सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके लिए आप बादाम का पेस्ट बना लें। इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें। 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। बादाम त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। साथ ही, त्वचा को जवां और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करता है।  Also Read - वजन बढ़ने से खराब होती हेल्थ का चेहरे पर दिखता है पहला असर, जानें क्या बोलीं डॉक्टर