30 की उम्र के बाद चेहरे पर क्या लगाएं?- What To Apply On Face In 30s
30 Ke Baad Chehre Par Kya Lagaye: 30 साल की उम्र के बाद कई महिलाओं के चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियां और फाइन लाइन्स की समस्या होने लगती है। साथ ही, त्वचा की रंगत भी कम होने लगती है। ऐसे में, कई महिलाएं ग्लोइंग स्किन पाने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी और स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन इसमें हानिकारक केमिकल्स मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो अपने स्वास्थ्य का तो पूरा ख्याल रखती हैं। लेकिन एक बेहतर स्किन केयर रूटीन को फॉलो नहीं कर पाती है। ऐसे में, यदि आपकी उम्र 30 से अधिक है और आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहती हैं, तो अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ खास चीजों को शामिल कर सकती हैं। ये सभी चीजें आपको अपने घर के किचन में आसानी से मिल जाएंगी। आइए, जानते हैं 30 साल की उम्र के बाद महिलाओं को चेहरे पर क्या लगाना चाहिए -