करवा चौथ की सरगी में क्या खाना चाहिए?
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ का व्रत हर सुहागिन महिला के लिए खास होता है। करवा चौथ के खास मौके पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर को रखा जाएगा। करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं सुबह स्नान करके सरगी खाती हैं। सरगी मुख्य रूप से प्रसाद के तौर पर ग्रहण की जाती है। पर सरगी का सीधा कनेक्शन व्रत के दौरान एनर्जेटिक रहने से है। इसलिए करवा चौथ की सरगी में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जिससे व्रत के दौरान शारीरिक कमजोरी भी न आए और आप पूरा दिन फ्रेश फील कर सकें। करवा चौथ का त्योहार आने वाला है, तो हम आपको बताने जा रहे हैं, सरगी में कौन सी 7 चीजें खानी चाहिए।