Advertisement

गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं? इन 5 चीजों से स्किन पर लाएं चमक

Summer Skin Care Routine : गर्मियों में स्किन काफी ऑयली और बेकार नजर आती है। इस दौरान स्किन से जुड़ी कई तरह की दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए आप कुछ नैचुरल चीजें लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-

Written By Kishori Mishra
Published : March 10, 2026 9:19 AM IST

गर्मियों में चेहरे पर क्या लगाएं?

तेज धूप और गर्मी ने लगभग दस्तक दे दी है। इन दिनों लोगों को स्किन से जुड़ी कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। इसका मुख्य कारण पसीना, धूल-मिट्टी इत्यादि हैं। ऐसी स्थिति में हमें स्किन का खास ध्यान रखने की जरूरत होती है। मुख्य रूप से इस सीजन में हमें अपने चेहरे पर ऐसी चीजें लगाना चाहिए, जिससे स्किन को ठंडक पहुंचे। साथ ही स्किन पर ग्लो आ सके। हम आपको इस आर्टिकल में 5 ऐसी चीजें बता रहे हैं, जिसे गर्मी में चेहरे पर लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। आइए जानते हैं इस बारे में-

चेहरे को ठंडक पहुंचाए एलोवेरा जेल

गर्मियों में आप अपने चेहरे पर एलोवेरा लगा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को ठंडक पहुंचाती है। इससे जलन को कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप एलोवेरा को नियमित रूप से अपने चेहरे पर लगाते हैं, तो इससे टैनिंग की परेशानी को कम की जा सकती है।

चेहरे को ठंडक पहुंचाए खीरा

गर्मियों में आप चेहरे पर खीरे का रस लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन को ठंडक पहुंचती है। साथ ही आपकी स्किन को फ्रेशनेस महसूस हो सकती है। इसे आप रस के अलावा स्लाइस के रूप में भी चेहरे पर लगा सकते हैं। खीरे का प्रयोग करने से टैनिंग की परेशानी भी कम हो सकती है।

Advertisement

स्किन के लिए बेस्ट है गुलाबजल

गर्मियों में गुलाबजल आपके चेहरे के लिए नैचुरल टोनर की तरह काम कर सकता है। इससे स्किन फ्रेश होती है। साथ ही पोर्स भी साफ हो सकता है। आप कॉटन बॉल्स की मदद से चेहरे पर गुलाबजल लगा सकते हैं।

चेहरे पर लगाएं शहद

शहद में एंटीबैक्टीरियल और मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं, जिसे स्किन पर लगाने से यह सॉफ्ट और चमकदार हो सकती है। गर्मियों में आप ठंडे दूध के साथ शहद को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन गहराई से साफ हो सकती है।

स्किन के लिए फायदेमंद है दही

दही में लैक्टिक एसिड गुण होते हैं, जो आपकी स्किन को साफ करने में असरदार हो सकते हैं। इससे आपके चेहरे को ठंडक मिलती है। साथ ही आपकी स्किन सॉफ्ट हो सकती है। इसे आप गर्मियों में चेहरे पर करीब 10 से 15 मिनट के लिए लगा सकते हैं। यह स्किन को फ्रेश करने में मददगार है।