डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट खाएं ये 5 चीजें, दिनभर कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर

Foods To Eat In Diabetes: शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Written by priya mishra | Updated : June 11, 2025 11:33 AM IST

1/6

Foods To Eat In Diabetes: शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सुबह खाली पेट कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं। आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

Foods To Eat In An Empty Stomach In Diabetes: आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण डायबिटीज एक आम समस्या बन चुकी है। डायबिटीज होने पर शरीर में पैंक्रियाज में पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन का उत्पादन नहीं हो पाता है, जिसके कारण ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित तरीके से बढ़ने लगता है। यदि समय रहते इसे कंट्रोल न किया जाए। तो यह बीमारी शरीर के कई प्रमुख अंगों को डैमेज कर सकती है। दुर्भाग्य की बात यह है कि डायबिटीज एक लाइलाज बीमारी है, जिसे जड़ से खत्म नहीं किया जा सकता है। इसे सिर्फ दवाओं, सही खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव से कंट्रोल किया जा सकता है। अगर आप शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट कुछ खास चीजों का सेवन कर सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसी चीजें भी हैं, जिनका सुबह खाली पेट सेवन करने से आपको डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं कि शुगर के मरीजों को सुबह खाली पेट क्या खाना चाहिए?

2/6

अंकुरित मेथी

शरीर में बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए सुबह खाली पेट अंकुरित मेथी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त करने और वजन घटाने में भी मददगार होता है। Also Read - क्या शुगर में खजूर खा सकते हैं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट 

3/6

हल्दी का पानी

अगर आप ब्लड शुगर लेवल को कम करना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट हल्दी का पानी पिएं। दरअसल, हल्दी में करक्यूमिन नामक यौगिक मौजूद होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, इसका सेवन करने से इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार होता है, जिससे अचानक से शुगर स्पाइक को रोकने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह शरीर में सूजन को कम करने में मदद करती है।

4/6

भीगे हुए अंजीर

डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट भीगे हुए अंजीर का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए 1-2 अंजीर को रात में पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। इसमें प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इसके सेवन से आपका पाचन भी दुरुस्त रहेगा। Also Read - मोरिंगा लड्डू डायबिटीज मरीजों के लिए है बेस्ट, जानिए रेसिपी और फायदे

5/6

अंकुरित मूंग दाल

शुगर को कंट्रोल लिए मूंग दाल का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही, यह वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकती है।

6/6

दालचीनी का पानी

शुगर के मरीजों को सुबह खाली पेट दालचीनी के पानी का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इसके लिए रात को सोने पहले एक गिलास पानी में एक टुकड़ा दालचीनी भिगोकर रख दें। अगले दिन सुबह खाली पेट इस पानी को पी लें। इसके नियमित सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। Also Read - डायबिटीज के मरीज सुबह खाली पेट पानी में मिलाकर पी लें ये पीली चीज, शाम तक डाउन हो जाएगा ब्लड शुगर