दिवाली पर हेल्थ की देखाभाल कैसे करें?
Diwali Par diabetes and heart patients Ke Liye Health Tips: दिवाली का त्योहार रोशनी, खुशियों और स्वादिष्ट पकवानों का प्रतीक है। लेकिन डायबिटीज और हृदय रोग से जूझ रहे लोगों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। मिठाइयों, तले खाद्य पदार्थों और अनियमित दिनचर्या के बीच सेहत को संभालना आसान नहीं होता। ऐसे में धर्मशिला नारायण अस्पताल के कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर समीर कुब्बा ने बताया कि 'जरूरी है कि मरीज अपनी डाइट में संतुलन बनाए रखें और त्योहार का आनंद भी बिना किसी स्वास्थ्य जोखिम के ले सकें। विशेषज्ञों का मानना है कि थोड़ी-सी सावधानी और सही आहार योजना अपनाकर डायबिटीज और हार्ट दोनों को नियंत्रण में रखा जा सकता है।' आइए विस्तार से जानते हैं डॉक्टर ने क्या कहा।
