जच्चा-बच्चा हेल्दी रहने के लिए क्या खाएं?
Maa Or Bache Ko Healthy Kaise Rakhe: हम सभी अलग-अलग परिवेश में पैदा हुए हैं और हर किसी के वहां जच्चे-बच्चे का ख्याल रखने के लिए कई तरह की चीजें की जाती हैं। जैसे पपीता न देना, खाने में ठंडी व बाहर की चीजें न देना आदि। ऐसे में कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो मां और बच्चे की हेल्थ के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होती हैं। प्रेग्नेंसी का समय हर महिला के लिए बहुत ही खास और नाजुक होता है। इस दौरान आपको सिर्फ अपने लिए ही नहीं, बल्कि गर्भ में पल रहे शिशु के लिए भी सोचना होता है। इसका सबसे अच्छा तरीका है हेल्दी खाना। जब आप हेल्दी खाते हैं तो बच्चा भी हेल्दी होता है। इसलिए आज हम आपको इस लेख में 5 ऐसे फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जो जच्चा और बच्चा, दोनों ही हेल्थ को बेहतर बनाने का काम करेंगे।